Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल की जगह हाउस अरेस्ट में रखी गईं म्यांमार की नेता आंग सान सू, आखिर सेना ने क्यों लिया ये फैसला?

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 17 Apr 2024 11:15 AM (IST)

    म्यांमार की महिला नेता आंग सान सू की देश की राजधानी नेपीता में विभिन्न प्रकार के आपराधिक आरोपों में 27 साल की जेल की सजा काट रही हैं। देश में भीषण गर्मी पड़ने के कारण आंग सान सू को जेल से बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि उनको सेना ने नजरबंद करके रखा है। वहीं अबतक म्यांमार में सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है।

    Hero Image
    म्यांमार की महिला नेता आंग सान सू की (फोटो-जागरण)

    एपी, बैंकॉक। म्यांमार की मानवाधिकारों की पैरोकार माने जाने वाली महिला आंग सान सू की जेल में कई सालों की सजा काट रही हैं। इस बीच देश में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण उन्हें जेल से बाहर लाया गया था। वहीं अब आंग सान सू की को नजरबंद किया गया है। सैन्य सरकार ने कहा कि म्यांमार की जेल में बंद पूर्व नेता आंग सान सू की को गर्मी के कारण स्वास्थ्य उपाय के तौर पर जेल से घर में नजरबंद कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ ने बताया कि 78 वर्षीय सू की और उनकी अपदस्थ सरकार के 72 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट उन बुजुर्ग कैदियों में से थे जिन्हें भीषण गर्मी के कारण जेल से बाहर लाया गया था। जॉ ने  मंगलवार देर रात विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। इस कदम की अभी तक म्यांमार में सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।

    कई आपराधिक आरोपों में सू को मिली 27 साल की सजा 

    सू की देश की राजधानी नेपीता में विभिन्न प्रकार के आपराधिक आरोपों में 27 साल की जेल की सजा काट रही हैं। आंग सान सू की के समर्थकों और अधिकार समूहों का कहना है कि ये राजनीतिक कारणों से गढ़े गए थे। वहीं, विन म्यिंट म्यांमार के बागो क्षेत्र के ताउंगू में आठ साल की जेल की सजा काट रहे थे।

    म्यांमार में साल 2021 में शुरू हुआ था राजनीतिक संघर्ष

    आपको बता दें कि म्यांमार में राष्ट्रव्यापी संघर्ष तब शुरू हुआ जब 2021 में सेना ने चुनी हुई सरकार को हटा दिया गया। सू की को कैद कर लिया और लोकतांत्रिक शासन की वापसी की मांग करने वाले अहिंसक विरोध को दबाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Photos: रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, एक दिन की बारिश में ही पानी-पानी हुआ दुबई; एयरपोर्ट-स्टेशन सब बंद

    comedy show banner
    comedy show banner