विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, एक दिन की बारिश में ही पानी-पानी हुआ दुबई; एयरपोर्ट-स्टेशन सब बंद

Published: Wed, 17 Apr 2024 09:09 AM (GMT+05:30)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और आसपास के पड़ोसी देशों में मूसलाधार बारिश हुई। दुबई ऐसा देश है जहां सालोंसाल तक ...और पढ़ें

Dubai Weather News: भारी बारिश के बाद बाढ़ में डूबा दुबई (फोटो- AP)
Dubai Weather News: भारी बारिश के बाद बाढ़ में डूबा दुबई (फोटो- AP)

HighLights

  1. दुबई में एक दिन की बारिश से बाढ़ जैसे हालात
  2. सड़कों पर डूबी मिली कार तो लोग नाव पर हुए सवार
  3. एयरपोर्ट से मेट्रो तक सब पड़ा ठप

डिजिटल डेस्क, दुबई। Dubai Rain Update: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई की कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश के चलते यूएई में प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्सों में लबालब पानी भर गया और पूरे दुबई में सड़कों पर खड़े वाहन पानी में डूबे नजर आए।

इसके अलावा, भारी बारिश के कारण यूएई के प्रशासन ने मंगलवार को लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया। स्कूलों ने कक्षाएं आनलाइन आयोजित कीं। सरकारी कर्मचारियों से भी घरों से कार्य करने को कहा गया। आइए आपको फोटो के माध्यम से दिखाते हैं कि किस तरह भारी बारिश के बाद दुबई जैसे थम सी गई। 

कई उड़ानों को करना पड़ा रद 

दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर करीब 25 मिनट संचालन बंद रहा। इस कारण कई उड़ानें रद करनी पड़ीं और कई विलंबित हो गईं।

सड़कों पर डूबती दिखीं कई गाड़ियां

कई राजमार्गों और सड़कों से पानी निकालने के लिए प्रशासन को बड़े-बड़े पंप लगाने पड़े। पानी इतना भर चुका था कि कई गाड़ियां डूब गईं। 

यूएई में गरज-चमक के साथ जमकर हुई बारिश 

मंगलवार को यूएई के आसमान में जमकर बिजली चमकी और फिर उसके बाद भारी बारिश का दौर जारी रहा। काले आसमान और तेज हवाओं की वजह से पूरी दुबई जैसे बादलों के घेरे में गिरफ्त दिखी। 

कई बड़ी इमारतों के पास जमा हुआ पानी 

दुबई अपने बड़ी-बड़ी बिल्डिंग को लेकर जाना जाता है। मंगलवार को हुए भारी बारिश में कई इमारतों के बाहर पानी जमा हो गया तो वहीं कई इमारत के अंदर भी पानी देखा गया। 

लोगों ने अपने घरों के बाहर ली नाव की मदद 

दुबई में भारी बारिश के बाद लोग अपने घरों के बाहर बोट की मदद लेते हुए दिखे। घरों के बाहर पानी भर जाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

UAE के पड़ोसी देश ओमान में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत 

यूएई के पड़ोसी देशों बहरीन, कतर, सऊदी अरब में भी जमकर बारिश हुई है। ओमान में तो हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 स्कूली बच्चे शामिल हैं जिनका वाहन बाढ़ में बह गया था। बहरीन की राजधानी मनामा में सड़कों पर पानी भर गया। कुवैत, सऊदी अरब व ओमान में बुधवार को चक्रवात की आशंका जताई गई है।