विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस की राजधानी मॉस्को में बम विस्फोट से दहशत, यूक्रेन के पूर्व पीएम के प्रवक्ता जावोरोत्नी घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:35 PM (IST)

मॉस्को में हुए कार बम विस्फोट में यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रवक्ता सर्गेई जावोरोत्नी घायल हो गए हैं। यह ...और पढ़ें

मॉस्को में कार बम विस्फोट में पूर्व यूक्रेनी पीएम के प्रवक्ता घायल (फोटो-सोशल मीडिया)

मॉस्को में कार बम विस्फोट में पूर्व यूक्रेनी पीएम के प्रवक्ता घायल (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मॉस्को में कार बम विस्फोट, यूक्रेन के पूर्व पीएम के प्रवक्ता घायल।

  2. रूस में दो दिन में यह दूसरी कार बम विस्फोट की घटना।

  3. जांच एजेंसियां घटना की जांच में जुटी, घायल अस्पताल में भर्ती।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को हुए कार बम विस्फोट में रूस समर्थक यूक्रेन के पूर्व प्रधानमंत्री के प्रवक्ता रहे सर्गेई जावोरोत्नी घायल हुए हैं।

जावोरोत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। जांच एजेंसियों ने कहा है कि देश में कार बम विस्फोट की यह दो दिन में दूसरी घटना थी।

एक अन्य घटनाक्रम में रूस के वोल्गोग्राद इलाके में स्थित आयल रिफायनरी पर हुए यूक्रेन के ड्रोन हमले में चार लोग मारे गए हैं। हमले से इस रिफायनरी में आग लग गई है। इस रिफायनरी पर यूक्रेन पहले भी हमले कर चुका है। जावोरोत्नी यूक्रेन में 2010 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मिकोला अजारोव के प्रवक्ता थे।

वह जिस समय अपनी कार खुद ड्राइव करते हुए मास्को के चेर्टानोवो इलाके से गुजर रहे थे उसी समय उसमें विस्फोट हुआ। अजारोव यूक्रेन में 2014 में हुए रूस विरोधी प्रदर्शनों के बीच वहां से भागकर रूस आ गए थे। ये प्रदर्शन तत्कालीन रूस समर्थक यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के विरोध में शुरू हुए थे।

अजारोव ने शुक्रवार को हुए कार बम विस्फोट के बारे में कोई सूचना होने से इनकार किया है। इससे पहले गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इसी तरह के एक कार बम विस्फोट में रूसी सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई थी। यूक्रेन ने इन विस्फोटों के बारे में फिलहाल कुछ नहीं किया है।


सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।