विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार, मलबे में तलाशी जा रही जिंदगी

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 11 Sep 2023 09:02 AM (IST)

उत्तरी अफ्रीका मोरक्को में आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप के कारण कम से कम 2122 लोगों की मौत ...और पढ़ें

मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार (Image: AP)
मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार (Image: AP)

HighLights

  1. मोरक्को में अब तक 2,012 लोगों की हुई मौत
  2. विशेष खोज और बचाव दल अभियान जारी
  3. 10 सितंबर को फिर से लगे भूकंप के झटके

रबात, एजेंसी। Morocco Earthqauke: उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप के बाद मौत के आंकड़ों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक इसकी संख्या 2 हजार से पार हो चुकी है। बचावकर्मियों ने 9 सितंबर की रात आए शक्तिशाली भूकंप से बचे लोगों की तलाश तेज कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अल अजीरा की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उत्तरी अफ्रीका में आए अब तक के सबसे बड़े भूकंप के कारण कम से कम 2,122 लोगों की मौत हो गई और 2,400 से अधिक लोग घायल हो गए है। कुछ को गंभीर चोटें भी आई है।

एक के बाद एक लग रहे भूकंप के झटके

गौरतलब है कि, शनिवार (9 सितंबर) रात मध्य मोरक्को में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर मारकेश में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। रविवार (10 सितंबर) को इसी क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांपी। इस समय इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

भूकंप के कारण मारकेश से 60 किलोमीटर (37 मील) दूर तफेघाघते पर्वतीय गांव की लगभग हर इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मोरक्को के सैन्य कर्मियों द्वारा जिंदा बचे लोगों और मृतकों के शवों की तलाशी की जा रही है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया था।

'X' (पूर्व में ट्विटर) संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, 'मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।'

इसे भी पढ़े: मोरक्को में फिर कांपी धरती, आया जोरदार भूकंप, मलबे में दबकर हुई 5 लोगों की मौत

इसे भी पढ़े: मोरक्को में भूकंपः रेस्क्यू टीम-राहत सामग्री भेजने की तैयारी में इजरायल, 2 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत