विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morocco Earthquake: पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान, क्या फिर से महसूस होंगे भूकंप के झटके?

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 10 Sep 2023 12:46 PM (GMT+05:30)

मोरक्को (Morocco Earthquake) में 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय ...और पढ़ें

पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान (Image: Jagran Graphic)
पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान (Image: Jagran Graphic)

HighLights

  1. मोरक्को में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान
  2. अब तक 2,012 लोगों की हुई मौत
  3. विशेष खोज और बचाव दल अभियान जारी

रबात, एजेंसी। Morocco Earthquake: 9 सितंबर की रात आए शक्तिशाली भूकंप से उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अब तक 2,012 लोगों की मौत हो गई है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है। शनिवार रात मध्य मोरक्को में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर मारकेश में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

इस भयावह भूकंप के बाद की तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जो दिल को दहला देने वाली है। सड़कों पर लोगों को देखा जा रहा है, इमारतें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐतिहासिक इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और सड़कों पर शव पड़े हुए नजर आ रहे है। फिर से भूकंप आने के डर से अधिकतर लोगों ने सड़कों पर ही रात बिताई।

तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

भीषण भूकंप के बाद मोरक्को में अधिकारियों ने शनिवार को देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इस विनाशकारी भूकंप से UNESCO की विश्व धरोहर स्थल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लाल दिवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में मलबे के पहाड़ और धूल के बादल दिखाई दे रहे हैं।

सेना के एक बयान के अनुसार, मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल तैनात करने का निर्देश दिया है। 

6.8 या 7 क्या थी भूकंप की तीव्रता?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) मारकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी, जबकि अमेरिकी एजेंसी ने भूकंप के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता के झटके की सूचना दी।

क्या फिर से महसूस होंगे भूकंप के झटके?

एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से फ्रांसीसी विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि मोरक्को में फिर से झटकों की उम्मीद की जा सकती है। 

विशेष रूप से मोरक्को में मोंटपेलियर विश्वविद्यालय में सक्रिय टेक्टोनिक्स के विशेषज्ञ फिलिप वर्नांट ने विनाशकारी भूकंप पर समचार एजेंसी एएफपी के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, भले ही दोबारा आने वाले झटके कम महसूस किए जाए, लेकिन यह पहले से ही कमजोर हो चुकी इमारतों के ढहने का कारण बन सकते हैं।

Image: AP