Move to Jagran APP

Indians in Sri lanka: श्रीलंका में फंसे हैं 2000 से ज्यादा भारतीय

श्रीलंका ने पिछले सप्ताह अपने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को विमानों के आगमन पर रोक लगा दी।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 08:48 AM (IST)
Indians in Sri lanka: श्रीलंका में फंसे हैं 2000 से ज्यादा भारतीय

कोलंबो, प्रेट्र। कोरोना वायरस फैलने के बाद सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के कारण श्रीलंका में फंसे 16,900 विदेशी नागरिकों में 2000 से ज्यादा भारतीय हैं। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

श्रीलंका पर्यटन एवं विकास प्राधिकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में फंसे पर्यटकों में सबसे ज्यादा 2,439 भारतीय हैं। इसके बाद चीन के 2,167 नागरिक फंसे हुए हैं। एक दिन पहले श्रीलंका ने कहा था कि वह किसी भी देश को चार्टर्ड विमान उतारने और अपने नागरिकों को ले जाने की अनुमति देगा। ये सभी छुट्टी बिताने या फिर काम के सिलसिले में आए और कोरोना वायरस महामारी के कारण फंस गए।

श्रीलंका ने पिछले सप्ताह अपने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को विमानों के आगमन पर रोक लगा दी। कोरोना खतरे को देखते हुए विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है। बाहर जाने वाले विमान सीमित संख्या में अभी भी संचालित हैं।

श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 के 104 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि अन्य 200 को निगरानी में रखा गया है। श्रीलंका में कोविड-19 का सबसे पहला मामला एक चीन की महिला पर्यटक से सामने आया। इसी महीने के शुरू में स्वस्थ होने के बाद वह स्वदेश रवाना हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.