विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangladesh: बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, पांच की मौत; 164 से अधिक लोग गिरफ्तार

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 18 Jul 2025 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2025 11:30 PM (IST)

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गृहनगर गोपालगंज में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कफ्र्यू ...और पढ़ें

बांग्लादेश में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया (फोटो- रॉयटर)
बांग्लादेश में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई
  2. कर्फ्यू बढ़ा दिया गया और अन्य लोगों की तलाश जारी है

 पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गृहनगर गोपालगंज में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कफ्र्यू बढ़ा दिया गया। अन्य लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। गोपालगंज में हुई हिंसा में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के जवान नदियों और नहरों में गश्त कर रहे हैं।

झड़पों में चार लोग मारे गए

नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) की एक रैली को लेकर हुई झड़पों में चार लोग मारे गए। छात्र-नेतृत्व वाली इस पार्टी के प्रस्तावित मार्च से पहले अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प के बाद यह रैली एक तरह युद्धक्षेत्र में बदल गई।

एक घायल की मौत

एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ''स्थानीय अस्पताल ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमजान मुंसी को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां आज उनकी मौत हो गई।''

पुलिस ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए लोगों और कई अज्ञात लोगों पर बुधवार को कथित तौर पर एक पुलिस वाहन पर हमला करने, आग लगाने और कई अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।

बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

बांग्लादेश ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। भारत उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए ढाका पर दबाव बना रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को उनके दो मछली पकड़ने वाले ट्रालरों के साथ 14 और 15 जुलाई की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया था।