विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में लापता हिंदू वकील की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Wed, 04 Apr 2018 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 06:41 PM (IST)

चार दिन से लापता थे मशहूर हिंदू वकील रतीश चंद्र भौमिक। पुलिस ने घर के पास से एक इमारत से करामद किया शव।

बांग्लादेश में लापता हिंदू वकील की हत्या, पत्नी गिरफ्तार
बांग्लादेश में लापता हिंदू वकील की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

ढाका (प्रेट्र)। बांग्लादेश पुलिस ने चार दिन से लापता मशहूर हिंदू वकील रतीश चंद्र भौमिक का शव बरामद कर लिया है। भौमिक की पत्नी समेत चार लोगों को उनकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों और इस्लामिक चरमपंथियों के खिलाफ कई हाईप्रोफाइल केस में सरकार की ओर से मुकदमा लड़ने वाले भौमिक शुक्रवार सुबह रंगपुर स्थित अपने घर से निकले थे और उसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं थी। 

शुरुआत में पुलिस ने उनके लापता होने के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई थी। लेकिन, कॉल रिका‌ॅर्ड्स की जांच में उनकी स्कूल टीचर पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों का मामला सामने आया। डीजीपी बेनजीर अहमद ने कहा कि भौमिक की पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी हत्या करा दी थी। हमें भौमिक का शव उनके घर के पास ही एक निर्माणाधीन इमारत में मिला।

लड़े कई चर्चित मुकदमे

भौमिक के लापता होने से दो हफ्ते पहले ही आतंकी संगठन जमात-उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सात सदस्यों को 2015 में एक सूफी दरगाह के केयरटेकर की हत्या के मामले में फांसी दी गई थी। सरकार की ओर से यह केस भौमिक ने ही लड़ा था। एक अन्य मामले में भी उन्होंने जेएमबी के पांच सदस्यों को फांसी दिलाई थी। इसके अतिरिक्त 1971 में बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में पाकिस्तान का साथ देने वाले चरमपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहारुल इस्लाम के केस में भी वह चश्मदीद गवाह बने थे। उन्होंने हाईप्रोफाइल मुकदमे लड़ने के दौरान सेना की सुरक्षा लेने से भी मना कर दिया था।