इटली: बंदरगाहों को बंद करने के फैसले पर प्रवासियों ने की निंदा
इटली में खतरनाक भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों ने सभी बंदरगाहों को बंद करने के फैसले की निंदा की है।
रोम, एएफपी। इटली एक ऐसा शहर है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस वक्त इटली में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में बुधवार को खतरनाक भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों ने सभी बंदरगाहों को बंद करने के फैसले की निंदा की है।
इटली में आंतरिक मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को कह गया था कि इटली में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इटली के बंदरगाह भी सुरक्षित नहीं है। क्योंकि इटली में अभी तक 17 हजार से ज्यादो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते इटली के समुद्र से छुड़ाए गए प्रवासियों को इटली में नहीं छोड़ा जा सकता है।
बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया लड़ रही है। 200 से ज्यादा देशों में यह संक्रमण पहुंच चुका है। अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोग वैश्विक स्तर पर संक्रमित हैं वहीं 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद इस वायरस से इटली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इटली के अलावा स्पेन और अमेरिका भी इस वायरस से अधिक प्रभवित हुआ है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ज्यादातर देशो में इस वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। इसमें भारत भी शामिल है। भारत में इस वक्त इस वायरस के चलते 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
इस बीमारी में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा सभी लोगों को घरों पर ही रहने की अपील की जा रही है। इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी क इस वायरस ने निपटने के लिए कारगर इलाज नहीं मिल पाया है।