विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच अरबपतियों की निजी जेट से भागने की होड़, आसमान छू रहा किराया

Published: Thu, 12 Mar 2026 08:22 PM (IST)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष ने क्षेत्रीय हवाई यात्रा को बाधित किया है, जिससे 28 फरवरी 2026 से हवाई क्षेत्र ...और पढ़ें

अरबपतियों की निजी जेट से भागने की होड़। (रॉयटर्स)

अरबपतियों की निजी जेट से भागने की होड़। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने क्षेत्रीय हवाई हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस संघर्ष के कारण मिसाइल और ड्रोन हमलों से हवाई क्षेत्र बंद हो गए, जिससे खाड़ी क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ा विमानन संकट पैदा हो गया।

इस संकट में अमीर लोग और कंपनियां निजी चार्टर जेट का सहारा ले रही हैं। सामान्य दिनों में मस्कट, दुबई और रियाद से 10-15 निजी जेट उड़ानें होती थीं, लेकिन हाल ही में एक बुधवार को यह संख्या बढ़कर 98 तक पहुंच गई।

प्राइवेट जेट की कीमतों में भारी उछाल

निजी जेट चार्टर की मांग बढ़ने से किराए आसमान छू रहे हैं। मस्कट से इस्तांबुल की एक उड़ान अब 1,45,000 डॉलर में हो रही है, जो संघर्ष से पहले के 60,000 डॉलर से 142% ज्यादा है।

एयरएक्स कंपनी के चेयरमैन जॉन मैथ्यूज ने कहा कि कमर्शियस फ्लाइट के अनियमित और सीमित होने से निजी चार्टर की मांग बहुत बढ़ गई है। हम अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ परिवारों, मल्टीनेशनल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों और स्पोर्ट्स टीमों जैसी बड़ी ग्रुप्स से अनुरोध प्राप्त कर रहे हैं।

किन वजहों से बढ़ीं कीमतें?

  • मांग में तेजी से वृद्धि
  • उपलब्ध विमानों की कमी
  • बीमा लागत में बढ़ोतरी
  • विमान खाली लौटने की वजह से दोनों तरफ का किराया चुकाना पड़ता है।

SHY एविएशन के सीईओ बर्नार्डस वोर्स्टर ने बताया कि एक औसत निजी जेट में सिर्फ 12 लोग बैठते हैं, इसलिए यह बड़े पैमाने पर राहत नहीं दे सकता। एक बड़ी चार्टर उड़ान 10 लाख यूरो (लगभग 9 करोड़ रुपये) की भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा...', मोजतबा खामेनेई की US और इजरायल को चेतावनी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।