कुख्यात ड्रग कार्टेल सरगना की गिरफ्तारी से दहला मेक्सिको: सड़कों पर उतरे गुर्गों ने की अंधाधुंध फायरिंग; 11 की मौत
मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में कार्टेल सरगना फॉस्तो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ 'एल चापो इसिद्रो' को पकड़े जाने के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

कुख्यात ड्रग कार्टेल सरगना की गिरफ्तारी से दहला मेक्सिको (फोटो- रॉयटर)
HighLights
मेजा फ्लोरेस के एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में था शामिल
यह गिरफ्तारी शुक्रवार को मेक्सिको की सेना के एक बड़े अभियान में हुई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में कार्टेल सरगना फॉस्तो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ 'एल चापो इसिद्रो' को पकड़े जाने के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी शुक्रवार को मेक्सिको की सेना के एक बड़े अभियान में हुई।
एल चापो इसिद्रो के पकड़े जाने के बाद सिनालोआ में हिंसा भड़क उठी है। कार्टेल के गुर्गों ने सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है।
सिनालोआ के ग्वासाव में गोलीबारी और विस्फोटकों के इस्तेमाल, सशस्त्र उग्रवादियों और एक बेसबॉल मैच को खाली कराए जाने का उल्लेख है।
सीएनएन के मुताबिक, मेजा फ्लोरेस के एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में होने का भी जिक्र है।
2013 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा था कि मेज़ा फ्लोरेस कार्टेल सिनालोआ कार्टेल के साथ बेहद हिंसक वर्चस्व की लड़ाई में शामिल रहा है।