मेक्सिको में 4,408 नए मामलों के साथ 217 लोगों की मौत, 71 हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा
अब देश में 217 नई मौतें दर्ज हुई है जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 70 हजार 821 तक पहुंच गई है।
मेक्सिको सिटी, एएनआइ। मेक्सिको संक्रमण के हिसाब से सातवें नंबर पर है, लेकिन यहां पर मौत का आंकड़ा चौथे नंबर पर बना हुआ है। अब देश में 217 नई मौतें दर्ज हुई है, जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 70 हजार 821 तक पहुंच गया है। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। यहां पर मौत का आंकड़ा 65 लाख 4 हजार के पार पहुंच गया है। इसके बाद ब्राजील में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। 1 लाख 31 हजार लोगों की जान यहां कोरोना से जा चुकी हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारत है। यहां पर यहां पर 78 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण के हिसाब से मेक्सिको सातवें नंबर पर
दुनिया में संक्रमण के हिसाब से बात करें तो इस सूची में अमेरिका का नाम सबसे उपर है। 65 लाख 4 हजार से ज्यादा लोग इस संक्रमण के चपेट में चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत है। यहां पर 47 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। 43 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से ग्रस्त है। ब्रजील के बाद रूस, पेरु कोलंबिया और मेक्सिको का आता है। मेक्सिको के नीचे साउथ अफ्रीका और स्पेन आता है। मेक्सिको में संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 63 हजार से ज्यादा है।
दुनिया में 2 करोड़ 86 लाख से ज्यादा मरीज
दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वैश्विक कॉरोना वायरस मामलों की कुल संख्या दो करोड़ो 86 लाख (28.6 मिलियन) से ऊपर चली गई है, जबकि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, रविवार की सुबह 918,000 से अधिक मौतें हुई हैं। फिलहाल सभी देश इस वायरस से बचने लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई चेतावनी से दुनिया में कोविड-19 के खत्म होने की संभावना बिल्कुल खत्म हो गई है। WHO ने कहा है कि अक्टूबर और नवंबर माह में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या और अधिक हो जाएगी। संगठन के यूरोप डायरेक्टर हंस क्लूग ( Europe director Hans Kluge) ने यह चेतावनी दी है।