विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोलैंड में सामूहिक गोलीबारी: हमलावर के ठिकाने पर मिले तीन शव, कार से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 07:36 AM (IST)

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम तुस्क ने बताया कि घर में मिले तीन शव दो महिलाओं और एक पुरुष के हैं। उन्होंने इसे इस त्रासदी को भयानक कृत्य बताया।

पोलैंड में सामूहिक गोलीबारी: संदिग्ध के घर में 3 शव मिले (फोटो- सोशल मीडिया)

पोलैंड में सामूहिक गोलीबारी: संदिग्ध के घर में 3 शव मिले (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री डोनाल्ड तुस्क ने कहा कि संदिग्ध के घर के ड्रोन फुटेज में तीन शव दिखे हैं

  2. संदिग्ध के घर में मिले तीन शव दो महिलाओं और एक पुरुष के हैं

डिजिटल डेस्क, क्राकोव। पोलैंड के क्राकोव शहर के मुख्य बाजार चौक पर हुई सामूहिक गोलीबारी में छह लोगों की मौत और 16 घायल होने के बाद जांच में नया मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री डोनाल्ड तुस्क ने कहा कि संदिग्ध के घर के ड्रोन फुटेज में तीन शव दिखे हैं, जो संभवतः उसके परिवार के करीबी सदस्य हैं।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुस्क ने बताया कि घर में मिले तीन शव दो महिलाओं और एक पुरुष के हैं। उन्होंने इसे इस त्रासदी को भयानक कृत्य बताया।

हमला शनिवार दोपहर क्राकोव के ओल्ड टाउन स्थित मुख्य बाजार चौक पर हुआ, जो पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है। 25 वर्षीय पोलिश नागरिक संदिग्ध ने भीड़ भरे चौक में कार से घूमते हुए ऑटोमैटिक हथियार से कई जगह गोलीबारी की। पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी चल रही है।

मारे गए लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। कम से कम तीन महिलाएं पोलिश हैं, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक भी मारा गया। बाकी दो पीड़ितों की पहचान अभी बाकी है।

गृह मंत्री मारसिन कियरविंस्की ने कहा कि संदिग्ध अति-दक्षिणपंथी विचारधाराओं से प्रभावित था और उसके बहुत कट्टर और अति-राष्ट्रवादी विचार थे। रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश ने इसे क्राकोव की जनता के खिलाफ आतंक का कृत्य बताया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, हमलावर सैन्य शैली की वर्दी और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने था तथा सैन्य किस्म की लंबी बंदूक का इस्तेमाल कर रहा था। उसकी कार में अतिरिक्त हथियार और गोला-बारूद भी मिला। उसने पुलिस पर भी फायरिंग जारी रखी।

दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पांच विदेशी नागरिक भी घायल हैं। 13 घायलों की हालत गंभीर बताई गई। हमलावर अकेले ही काम कर रहा था और अब कोई खतरा नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।