Move to Jagran APP

New Year 2022: दुनिया में कई मुल्‍कों ने भारत से पहले मनाया नववर्ष का जश्‍न, कई मुल्‍कों में ओमिक्रान ने डाला खलल

दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मनाने में जुटे हैं। भारत में नए साल के लिए 12 बजे रात का इंतजार करना पड़ा लेकिन दुनिया के कुछ मुल्‍कों दिन के समय ही या कहें भारत से पहले ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 09:26 PM (IST)
दुनिया में कई मुल्‍कों ने भारत से पहले मनाया जश्‍न, कई मुल्‍कों में ओमिक्रान ने डाला खलल। फाइल फोटो।

नई दिल्‍ली, जेएनएन। ओमिक्रान से खतरे के बावजूद कई देशों में नए साल का जश्न मनाने के लिए खुली छूट दी गई। अमेरिका में संक्रमण में भारी उछाल के साथ अस्पतालों में बच्चों के भर्ती होने की संख्या रिकार्ड स्तर पर देखते हुए कई आयोजन रद किए गए हैं। इसी तरह, ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों ने नए साल के जश्न पर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के एकत्र होने से मनाही है। इन देशों में घरों में रहकर नए साल का जश्न मनाने को कहा गया। लेकिन आस्ट्रेलिया और कोरियाई प्रायद्वीप में जश्न मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

1- दुनियाभर में लोग नए साल का जश्न मनाने में जुटे हैं। भारत में नए साल के लिए 12 बजे रात का इंतजार करना पड़ा, लेकिन दुनिया के कुछ मुल्‍कों में दिन के समय ही या कहें भारत से पहले ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था। यहां कैलेंडर में तारीख पहले ही बदल गई। आइए जानते हैं कि आखिर यह देश कौन-कौन से हैं।

2- ऐसा ही एक मुल्‍क है किराबाती। भारत और किराबाती के बीच 8.30 घंटों का फर्क है। इस वजह से भारत में जब दिन का समय होगा, तभी किराबाती में नए साल का जश्न शुरू हो गया। दुनिया में सबसे पहले नया साल का जश्न भी किराबाती में ही मनाया गया। इसी तरह भारत और न्यूजीलैंड के बीच समय का अंतर 7.30 घंटों का है। यहां पर भारत से पहले ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। न्यूजीलैंड दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश है। इसके दो मुख्य भूभाग उत्तरी द्वीप और दक्षिण द्वीप हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड में 700 से अधिक छोटे द्वीप शामिल हैं।

3- भारत से पहले और फिजी में नववर्ष का जश्‍न मनाया गया। भारत और फ‍िजी के समय में 6.30 घंटे का अंतर है। यही वजह है कि यहां के लोग हम से पहले नए साल का जश्न मनाया गया। दक्षिण प्रशांत में स्थित फिजी देश 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यहां ऊबड़-खाबड़ इलाके, ताड़ के पेड़ों वाले समुद्र तट और साफ लैगून मौजूद हैं। इसी तरह से आस्ट्रेलिया और भारत के बीच समय का अंतर 5.30 घंटों का है। इसलिए देश की राजधानी कैनबरा में सबसे पहले नए साल का जश्न शुरू हुआ।

4- भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच 4.30 घंटे का अंतर है। इसके चलते यहां पर जश्न की शुरुआत भारत से पहले हो गई। पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित एक मुल्‍क है। भारत और जापान के बीच समय का अंतर 3.30 घंटे का है। इसके चलते टोक्यो में नई दिल्ली से पहले नए साल का जश्न मनाया गया। जापान पूर्वी एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.