ब्रिटेन: मैनचेस्टर सिटी ने वित्तीय नियमों के उल्लंघन पर दायर की अपील, खुद को बताया निर्दोष
मैनचेस्टर सिटी को 2009-2018 के दौरान वित्तीय नियमों के गंभीर उल्लंघन का दोषी पाया गया है। क्लब ने इस फैसले ...और पढ़ें

मैनचेस्टर सिटी 2009-2018 के वित्तीय नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
HighLights
मैनचेस्टर सिटी 2009-2018 के वित्तीय नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
क्लब ने स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ विस्तृत अपील दायर की।
सिटी खुद को निर्दोष बताता है और फैसले में त्रुटियों का दावा करता है।
डिजिटल डेस्क, लंदन। 2009 से 2018 के दौरान प्रतियोगिता के वित्तीय नियमों के गंभीर उल्लंघनों से संबंधित सभी आरोपों के दोषी पाए गए मैनचेस्टर सिटी ने इस मामले में एक विस्तृत अपील दायर की है। यह अपील एक स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट के बाद दायर की गई है, जिसमें इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की इस बड़ी टीम द्वारा बड़े पैमाने पर वित्तीय नियमों के उल्लंघन का विवरण दिया गया था।
सिटी के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि क्लब का दृढ़ रुख यह है कि उन पर लगे दोषों में कानून, सिद्धांत और तथ्य संबंधी स्पष्ट और महत्वपूर्ण त्रुटियां हैं, जिससे यह राय सही नहीं है। सिटी ने 2018 से चल रहे इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है।
यह मामला मंगलवार को तब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया, जब प्रीमियर लीग ने ही फैसला सुनाया कि अबू धाबी के नियंत्रण वाले इस क्लब को 2009-18 के दौरान प्रतियोगिता के वित्तीय नियमों के गंभीर उल्लंघनों से संबंधित सभी आरोपों का दोषी पाया गया है।
तब क्लब के अधिकारियों ने कहा था कि वे अपील दायर करेंगे। क्लब ने बताया कि शुक्रवार की समय-सीमा से पहले गुरुवार शाम को अपील दायर कर दी गई। सिटी ने मामले पर अपने पिछले बयानों जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए ही कहा है कि कत्ल प्रीमियर लीग द्वारा लगाए गए आरोपों से निर्दोष है और इस मामले से संबंधित अपने सभी तर्कों के समर्थन में ठोस और अकाट्य सबूत मौजूद हैं।
सोर्स- न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन: फेयरफोर्ड एयरबेस के पास धमाके की साजिश की आशंका में 5 गिरफ्तार, अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हाई अलर्ट
