विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं गोलीबारी तो कहीं विस्फोट की आवाजें... आतंकी हमले से दहला माली, एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना

Published: Sat, 25 Apr 2026 05:42 PM (IST)

माली की राजधानी बामाको में शनिवार सुबह सैन्य ठिकानों और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आतंकी हमला हुआ। गोलीबारी और विस्फोटों ...और पढ़ें

माली की राजधानी बामाको में आतंकी हमला, फोटो - रायटर्स

माली की राजधानी बामाको में आतंकी हमला, फोटो - रायटर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामाको में शनिवार सुबह भारी गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें सुनाई दी। माली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित सैन्य कैंप और काती सैन्य अड्डे पर अज्ञात आतंकी समूहों ने हमला किया। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे (GMT) दो तेज विस्फोटों के बाद लगातार गोलियों की आवाजें सुनाई दीं।

AFP_A8XP2KE

माली में आतंकी हमला 

माली की सशस्त्र सेनाओं ने बयान जारी कर कहा कि आतंकी समूहों ने राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में एक साथ हमले किए। काती सैन्य अड्डा और एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सैन्य शिविर पर हमला हुआ।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, 'काती सैन्य अड्डे के पास दो जोरदार धमाके हुए और फिर लगातार फायरिंग शुरू हो गई।'

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन (JNIM) इस हमले में शामिल हो सकता है। हालांकि, किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सेना ने नागरिकों से शांत रहने की अपील की है और प्रभावित इलाकों में सड़कें बंद कर दी गई हैं। हमले अभी भी जारी बताए जा रहे हैं।

b95eaed33ce64e148dc7e7e26bc040fa--0--df0c41119e0443f5aef6188b86097536

तख्तापलट के बाद सुरक्षा स्थिति चिंताजनक

माली में 2020 और 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सत्तारूढ़ जंटा ने स्थिरता बहाल करने का वादा किया था, लेकिन जिहादी हमले जारी हैं। देश रूसी सैनिकों पर निर्भर है, जबकि पश्चिमी देशों से सहयोग कम मिला है।

मार्च में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि माली और अमेरिका एक ऐसे समझौते के करीब थे जो अमेरिकी विमानों और ड्रोन को जिहादी समूहों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाने के लिए माली के हवाई क्षेत्र में संचालन करने की अनुमति देगा।

यह भी पढ़ें- ईरान में फूटा लेटर बम, मोजतबा खामेनेई को लिखा गया सीक्रेट नोट लीक; US से बातचीत को लेकर सत्ता में दो फाड़