विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माली आतंकी हमला: रक्षा मंत्री की मौत, बम धमाकों से दहले कई शहर

Published: Sun, 26 Apr 2026 08:22 PM (IST)

माली में अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन JNIM ने बड़ा हमला किया, जिसमें रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो ...और पढ़ें

माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा, फोटो -विकिपीडिया

माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा, फोटो -विकिपीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माली में शनिवार को अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) ने बड़ा आतंकी हमला किया। इस हमले में माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत हो गई।

हमला राजधानी बामाको के बाहर स्थित काटी मिलिट्री बेस पर हुआ, जहां रक्षा मंत्री रहते थे। आतंकियों ने उनके आवास पर सीधा हमला कर दिया, जिससे मंत्री की जान चली गई।

JNIM ने ली हमले की जिम्मेदारी 

यह हमला कई सालों में सबसे संगठित और खतरनाक माना जा रहा है। JNIM के आतंकियों ने बामाको के आसपास ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य शहरों और सोने की खदानों वाले इलाकों में एक साथ धमाके और गोलीबारी की।

उत्तर में किडाल शहर में तुआरेग विद्रोहियों के साथ मिलकर हमला किया गया। विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने किडाल शहर पर कब्जा कर लिया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

रक्षा मंत्री सादियो कैमारा माली की सेना में प्रमुख भूमिका निभाते थे और हाल के वर्षों में सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व कर रहे थे। उनकी मौत से देश में सदमा और राजनीतिक अस्थिरता फैल गई है। रविवार को भी बामाको के पास सैनिक छावनी में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई 

माली और पूरे सहेल क्षेत्र (माली, नाइजर, बुर्किना फासो आदि) में लंबे समय से इस्लामिक आतंकवादी समूह एक्टिव हैं। JNIM, जो अल-कायदा का सहयोगी है, पहले दूर-दराज के इलाकों में हमले करता था, लेकिन इस बार राजधानी के करीब सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले पर गहरी चिंता जताई है और माली सरकार से हिंसा रोकने की अपील की है। अभी तक मरने और घायल होने वालों की सही संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक हताहतों की संख्या काफी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कहीं गोलीबारी तो कहीं विस्फोट की आवाजें... आतंकी हमले से दहला माली, एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना