विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पनामा में फिर आया भूंकप, रिक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता

Published: Tue, 13 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

पनामा के दक्षिणी तट पर शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सोमवार को 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

पनामा में फिर लगे भूकंप के झटके।

पनामा में फिर लगे भूकंप के झटके।

डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट पर आए दो जबरदस्त भूकंपों के बाद सोमवार को 6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे देश के मध्य प्रांतों में सैकड़ों घर और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इसके बाद 300 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) महसूस किए गए, जिसके चलते सरकार को वीकेंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी।

कम से कम 27 घायल

आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार, किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कम से कम 27 लोग घायल हुए और लगभग 900 घर क्षतिग्रस्त हुए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूर-दराज के इलाकों में नुकसान का आकलन जारी रहने के कारण घायलों या नुकसान की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में लॉस सैंटोस, कोक्ले, वेरागुआस और हेरेरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान बाइक चलाने पर क्या हुआ? पनामा से सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो