7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान बाइक चलाने पर क्या हुआ? पनामा से सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
पनामा में 7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान एक बाइक सवार ने सड़क पर कंपन का भयावह वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
HighLights
बाइक सवार ने सड़क पर कंपन का वीडियो बनाया।
डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। अगर आप बाइक चला रहे हो और अचानक आपके नीचे की जमीन/सड़क हिलने लगे तो यह स्थित कितना खतरनाक हो सकती है। इसका ताजा उदाहरण पनामा से आए एक वीडियो में देखने को मिला है, जब वहां 7.7 तीव्रता का भूंकप आया।
दरअसल, बीते शुक्रवार को पनामा में 7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक पर जा रहे एक राइडर ने सड़क और सामने चल रही गाड़ियों को अचानक कांपते देख वीडियो बना लिया।
वीडियो में बाइक राइडर को वो, वो कहते हुए सुना जा सकता है, क्योंकि उसके आगे चल रही कार अचानक हिलने लगती है। इसके बाद वह अपनी बाइक रोकता है और गाड़ी से नीचे उतर जाता है।
सोशल मीडिया पर इस राइडर का वीडियो 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। X पर एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, 'जिस तरह से वह स्ट्रीटलाइट हिल रही थी, उसके नीचे रुकने में मुझे बहुत डर लगता।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'यह किसी वीडियो गेम जैसा लग रहा है।'
एक यूजर ने कमेंट किया, 'रॉयल एनफील्ड और क्रेटा को देखकर मुझे लगा कि यह भारत है, लेकिन सड़क के इंफ्रास्ट्रक्चर ने मुझे यकीन दिला दिया कि ऐसा नहीं है।'
कब आया था भूकंप?
गौरतलब है कि बीते 9 अक्टूबर को पनामा में आए भूकंप के तेज झटकों से दहशत फैल गई और देश के मध्य हिस्से में कई इमारतें ढह गईं। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
एक मिनट तक लगे भूकंप के झटके
नेशनल सिविल प्रोटेक्शन सिस्टम के अनुसार, 12 किलोमीटर की कम गहराई पर आए इस भूकंप को लगभग 45 लाख की आबादी वाले पूरे पनामा में महसूस किया गया और यह लगभग एक मिनट तक चला।
