दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक मेडागास्कर में चक्रवाती तूफान 'अवा' का कहर, 51 की मौत, 22 लापता
अवा मेड ने 24 घंटे के लिए अफ्रीकी प्रायद्वीप के इस पूर्वी भाग को अपने चपेट में ले लिया था।
अंतानानारिवो (एएफपी)। दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक मेडागास्कर में पिछले एक महीने से चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा रखी है। मेडागास्कर की राजधानी अंतारारारिवो में इस महीने के शुरुआत में आए चक्रवाती तूफान ने 51 लोगों की जान ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि, इसके कारण 54,000 लोग बाढ़, भारी बारिश और तेज हवाओं के प्रकोप से भयभीत होकर पलायन कर गए हैं।
बता दें कि इसी महाने के 5 जनवरी को इस देश में उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान अवा मेड आया था। अवा मेड ने 24 घंटे के लिए अफ्रीकी प्रायद्वीप के इस पूर्वी भाग को अपने चपेट में ले लिया था। इसमें कई नदियों में बाढ़ आ गई थी जिसके कारण उनका जलस्तर खतरे के निशान से उपर चला गया था। इसके कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं और पुल धराशायी हो गए थे।
नेशनल ब्यूरो फॉर रिस्क एंड कैटास्ट्रोफी मैनेजमेंट (एनबीआरसीएम) ने कहा है कि 22 लोग अब भी लापता हैं जबकि 161,000 अन्य इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि अवा तूफान से मरने वालों की संख्या 29 पहुंच गई है और प्रभावितों की संख्या 80,000 तक पहुंच गई।
आपको बता दें कि, मेडागास्कर दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां अक्सर ऐसे चक्रवाती तूफान आते रहते हैं जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। पिछले साल मार्च में आए चक्रवाती तूफान इनावों ने 78 लोगों की जान ले ली थी।
यह भी पढ़ें : हमले के लिए उपयोग किये जाने वाले भूमिगत सुरंग साल के अंत तक हो जायेंगे नष्ट: इजरायल