इटली में 87 करोड़ की लग्जरी यॉट पर चल रही थी पार्टी, इंजन में आग लगने के बाद डूबी; 14 लोग थे सवार
इटली के सार्डिनिया में एक लग्जरी यॉट 'एंजियोला II' पार्टी के दौरान इंजन में आग लगने के बाद डूब गई, जिस पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया

यॉट पर मेहमान और क्रू मेंबर समेत कुल 14 लोग सवार थे (फोटो: @eyes_globe)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रोम। इटली में बेहद ही लग्जरी यॉट उस वक्त डूब गई, जब उस पर पार्टी चल रही थी। यॉट पर मेहमान और क्रू मेंबर समेत कुल 14 लोग सवार थे।
यॉट को अभी कुछ ही दिन पहले किसी शख्स से खरीदा गया था और नए मालिक ने इसके लिए कुल 9.1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 87 करोड़ रुपये चुकाए थे।
98 फीट लंबी थी यॉट
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एंजियोला II' नाम की यह यॉट करीब 98 फीट लंबी थी। मंगलवार को जब यॉट पर पार्टी चल रही थी, तो इटली के सार्डिनिया में मशहूर रिजॉर्ट टाउन 'पोर्टो सर्वो' के पास इसका इंजन खराब हो गया।
इसके तुरंत बाद इंजन में आग लग गई और यॉट में पानी भरने लगा। अंत में यॉट एक तरफ झुक गई और फिर पूरी तरह समुद्र में समा गई। गनीमत रही कि यॉट पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
2020 में यॉट बनाई गई थी
यॉट के मालिक इटली के बड़े बिजनेसमैन हैं और यॉट के डूबने के वक्त वह सबसे आखिरी में बाहर निकले। ज्यादातर लोगों को पास में मौजूद एक दूसरे जहाज ने बचाया। इटली के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में मदद की।
बताया जा रहा है कि यॉट समुद्र में लगभग 23 फीट नीचे डूब गई थी। लोगों का रेस्क्यू करने के बाद इसे समुद्र की तलहटी में सुरक्षित कर दिया गया। इटली का कोस्ट गार्ड यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यॉट का इंजन कैसे खराब हुआ और उसमें आग लगने के बाद पानी कैसे भरा।
बता दें कि 'एंजियोला II' एक Amer F100' यॉट है। इसमें कुल 5 केबिन बने हैं और 10 मेहमानों के रहने की जगह है। इसके अलावा 5 क्रू मेंबर भी रह सकते हैं। इसमें 4 इंजन लगे हैं और यह 52 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इसे 2020 में इटैलियन शिपबिल्डर 'परमारे' ने बनाया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।