विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना वायरस के कहर और लॉकडाउन के बीच हुई शादी! लोग कर रहे हैं अजीब हरकतें

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2020 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 05:58 PM (IST)

कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में भी लोग अपने लिए कुछ अलग और अनूठे पल निकाल ही रहे हैं।

कोरोना वायरस के कहर और लॉकडाउन के बीच हुई शादी! लोग कर रहे हैं अजीब हरकतें
कोरोना वायरस के कहर और लॉकडाउन के बीच हुई शादी! लोग कर रहे हैं अजीब हरकतें

न्यूयॉर्क/सिडनी (एजेंसी)। कोरोना वायरस का प्रकोप यूं तो पूरी दुनिया में फैला हुआ है और कई देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। कुछ देशों में इसको आंशिकतौर पर लागू किया गया है तो कहीं पूरी तरह से ये लागू है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं है। लेकिन इस दौरान भी काफी कुछ ऐसा हो रहा है जो हम नहीं सोच सकते हैं। मसलन ऐसे समय में भी शादी की पार्टी चालू है तो कहीं पर लोग अपनी नई ड्रेस पहनकर कूड़ा डालने जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन पलों को वो कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।   

लॉकडाउन के इस दौर में शादी, जी नहीं ऐसा तो कोई सोच भी कैसे सकता है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच में ऐसा करना मूर्खता ही कही जाएगी लेकिन एक कपल पर्याप्त सावधानी बरतते हुए एक दूसरे का हमसफर बन गया। यह शादी मिशिगन में हुई। इसमें दूल्हा-दुल्हन असली लेकिन मेहमान नकली थे। मेहमानों की जगह पर कार्डबोर्ड लगाए गए थे जो मेहमानों का आभास दे रहे थे।

डैन स्टुगलिक और एपी सिमोंसन ने बताया कि 160 लोग उनकी शादी में शामिल होने वाले थे लेकिन कोविड-19 के चलते उनका आना मुश्किल था। इससे वे दोनों काफी परेशान हो गए। हालांकि बाद में उन्हें मेहमानों की भरपाई करने के लिए कार्डबोर्ड का विचार आया। एक स्थानीय कंपनी ने मानवीय आकार के कार्डबोर्ड बनाने में उनकी मदद की। इसके बाद चर्च में मेहमानों की जगह पर कार्ड बोर्ड  रखे गए। वहीं इस शादी में दूल्हादुल्हन के अलावा एक और सजीव शख्स थीं और वो थीं शादी कराने वाली एक महिला। 

महंगे कपड़े पहनकर कूड़ा डाल रही महिलाएं

कोरोना वायरस के कारण लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है और उनके घरों में पार्टी में पहनने वाले कपड़े सिर्फ अलमारियों की शोभा बढ़ा रहे हैं। एक महिला ने इसका बेहद रचनात्मक हल निकाला है, जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। डेनियेले आस्के ने एक मनोरंजन प्रवृत्ति शुरू की है। जिसमें महिलाएं कूड़ा डालने के लिए फैंसी ड्रेस पहनकर के बाहर निकल रही हैं। ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली डेनियल ने खुद की भी तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने एक फेसबुक गु्रप बनाया और अपना विचार प्रस्तुत किया। इसके बाद महिलाओं को उनका यह विचार काफी पसंद आया। अब महिलाएं एक दूसरे को ऐसा करने की चुनौती दे रही हैं। उनके इस गु्रप में करीब सवा दो लाख लोग शामिल हो चुके हैं। वहीं महिलाएं विभिन्न पोशाकों में अपनी फोटो शेयर कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- 

COVID-19: इस संकट की घड़ी में अब धर्म बनेगा दुनिया के लिए संबल, विज्ञान की राह पर धर्म

COVID-19 जब लॉकडाउन से भारत मिल सकती थी जीत, तब तबलगी जमात ने कर दिया खेल खराब 

तबलीगी जमात रोकने को पुलिस प्रशासन ने नहीं उठाया गया कोई ठोस कदम, इसलिए खराब हुआ मामला 

खुद हजरत मुहम्मद साहब का संदेश कैसे भूल गई तबलीगी जमात, ये इंसान और इंसानियत के भी दुश्‍मन