पेरू में टेकऑफ से ठीक पहले फ्लाइट के इंजन में लगी आग, तकनीकी जांच के आदेश जारी
पेरू के लीमा एयरपोर्ट पर LATAM एयरलाइंस के एयरबस A320 के इंजन में टेकऑफ से पहले आग लग गई।
HighLights
LATAM एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग।
लीमा एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले हुआ हादसा।
सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी जांच के आदेश जारी।
डिजिटल डेस्क, लीमा। पेरू के पियुरा के लिए उड़ान भरने वाली LATAM एयरलाइंस की एयरबस में A320 के इंजन में आग लग गई। यह हादसा 19 अक्टूबर को लीमा के जॉर्ज शावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
विमान LA2302 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें और घना धुआं निकलने लगा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
हादसे की जांच जारी
एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने मामले पर तुरंत कार्रवाई की, जबकि LATAM एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों के लिए मदद और दूसरी उड़ानों का इंतजाम किया। एयरलाइंस ने कहा है कि घटना की तकनीकी जांच की जाएगी, लेकिन आग लगने के असली कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
