विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोरियाई युद्ध के सात दशक बाद मिला बिछड़ा परिवार, तीसरे देश में गले मिले उत्तर और दक्षिण कोरिया के दो रिश्तेदार

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:12 PM (IST)

कोरियाई युद्ध ने एक परिवार को दशकों तक अलग रखा, लेकिन सितंबर में दो बिछड़े रिश्तेदार एक तीसरे देश में ...और पढ़ें

सात दशक बाद मिला बिछड़ा परिवार (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

सात दशक बाद मिला बिछड़ा परिवार (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. कोरियाई युद्ध ने दशकों तक परिवार को बांटा।

  2. सितंबर में तीसरे देश में हुआ मिलन।

  3. एकीकरण मंत्रालय ने रिश्तेदार खोजने में मदद की।

डिजिटल डेस्क, सियोल। कोरियाई युद्ध ने दशकों तक एक परिवार को बांट दिया, लेकिन बिछड़े परिवार के दो सदस्य आखिरकार सितंबर में एक दूसरे से मिले। दोनों की मुलाकात तीसरे देश में सितंबर में हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि किस देश में मुलाकात हुई और उत्तर कोरिया का व्यक्ति तीसरे देश कैसे पहुंचा।

गौरतलब है कि 1950 से 1953 के कोरियाई युद्ध ने लाखों परिवारों को एक-दूसरे से अलग कर दिया था। दोनों देशों के बीच तकनीकी रूप से युद्ध समाप्त नहीं हुआ है, केवल युद्धविराम है। दोनों कोरियाई देशों के आम लोगों के बीच डाक, फोन या सीधे संवाद का कोई अन्य माध्यम नहीं है।

दरअसल उत्तर कोरिया के एक व्यक्ति ने दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय से दक्षिण कोरिया में रहने वाले अपने मामा को खोजने के लिए मदद मांगी। दक्षिण कोरिया में रह रहे उत्तर कोरियाई शरणार्थी के माध्यम से यह अनुरोध दक्षिण कोरियाई सरकार तक पहुंचा।

मंत्रालय ने रिकार्ड से पता लगाया कि उत्तर कोरियाई व्यक्ति ने के मामा की 30 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनके परिवार की तलाश शुरू की गई और एक रिश्तेदार का पता चला, जो सियोल के पास ग्योंगगी प्रांत में रहते हैं।

दक्षिण कोरियाई रिश्तेदार ने भी मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों ने मोबाइल मैसेजिंग एप के जरिए बातचीत शुरू की और तीसरे देश में मुलाकात की। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।