Move to Jagran APP

पेरिस के समीप चाकू से हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

फ्रांस की राजधानी पेरिस के समीप एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से हमला किया जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 11:56 PM (IST)
पेरिस के समीप चाकू से हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
पेरिस के समीप चाकू से हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

 पेरिस, आइएएनएस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के समीप एक व्यक्ति ने चार लोगों पर चाकू से हमला किया जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। यह घटना पेरिस से सात किलोमीटर दूर विल्लेजुइफ में घटी।

loksabha election banner

हमलावर के विस्फोटक पहने होने की जानकारी मिली

ट्रैवर्स ने फ्रांसीसी समाचार चैनल को बताया कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दो बजे दिन के आसपास घटी। पुलिस ने हमलावर को खदेड़ा और उसे मार गिराया। हमलावर के विस्फोटक पहने होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई।

पेरिस के पुलिस मुख्यालय में हमले में चार लोगों की हुई थी मौत 

इससे पहले 4 अक्‍टूबर को पेरिस के पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। पेरिस पुलिस मुख्यालय के अंदर चाकू से हमला करने वाला शख्स खुद वहीं काम करता था। मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी और एक प्रशासनिक सहायक शामिल थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था। पेरिस के प्रोसीक्यूटर रेमी हेटिज ने बताया कि हमलावर साल 2003 से ही पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा था। 

18 महीने पहले ही अपनाया था इस्लाम

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक 45 वर्षीय हमलावर पेरिस पुलिस की खुफिया इकाई में एक प्रौद्योगिकी प्रशासक के रुप में काम कर रहा था। उसने 18 महीने पहले ही इस्लाम धर्म अपनाया था। हमलावर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति बहरे थे।

नवंबर, 2015 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए श्रृंखलाबद्ध आतंकी हमलों में 130 लोग मारे गए थे जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.