तानाशाह किम जोंग की बहन संभाल सकती हैं उत्तर कोरिया की सत्ता- दक्षिण कोरियाई विश्लेषकों का दावा
मीडिया की अटकलों के बीच विश्लेषकों की ये रिपोर्ट आई है। इस बीच मीडिया अटकलों में सामने आ रहा है कि तानाशाह किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
सियोल, आइएएनएस। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन(Kim Jong un) की छोटी बहन किम यो-जोंग(Kim Yo jong) देश की सत्ता संभाल सकती हैं। उनके भाई और तानाशाह किम जोंग उन(Kim Jong un) के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने की अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया के विश्लेषकों(थिंक टैंक) ने इस बात का दावा किया है।इस महीने की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की नवीनतम बैठक की एक विश्लेषण रिपोर्ट का हवाला देते हुए योनहैप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली रिसर्च सर्विसेज ने बुधवार(26 अप्रैल) को यह अनुमान लगाया कि 32 साल की किम यो-जोंग की वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो में फिर से आने से गवर्निंग फाउंडेशन मजबूत होगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आधिकारिक उत्तराधिकारी के रूप में किम की बहन की स्थिति और उनकी भूमिका के विस्तार की संभावना को दर्शाता है। मीडिया की अटकलों के बीच यह रिपोर्ट आई है कि किम जोंग-उन गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। बीते 15 अप्रैल से किम के सार्वजनिक रूप से नहीं दिखने के बाद विदेशी मीडिया में खबर फैली थी कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं।हालांकि, उत्तर कोरिया ने अभी अपने सर्वोच्च नेता के बारे में आधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
दक्षिण कोरियाई थिंक टैंक का पूर्वानुमान है कि अगर ऐसा होता भी हैं तो किम की बहन सत्ता के लिए तुरंत नहीं जाएंगी। इसके लिए किम जोंग-उन के सुर्खियों में आने के बाद एक आधिकारिक प्रक्रिया की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही वह सत्ता संभाल सकती हैं। इस रिपोर्ट में किम की बहन किम यो-जोंग के दक्षिण कोरिया और अमेरिका को लेकर इस साल की शुरुआत में उनके भाई की जगह पर दिए गए कुछ भाषणों को भी शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि साल 2011 में दिवंगत नेता किम जोंग-इल के अंतिम संस्कार के दौरान सार्वजनिक रूप से देखी गई किम यो जोंग पिछले दो सालों में काफी कम दिखाई दे रही हैं।उन्हें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ शिखर सम्मेलनों में अपने भाई के साथ आखिरी बार देखा गया था।