विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kim Jong का देश के नाम संदेश, बोले- किसी भी वक्त हम US और दक्षिण कोरिया पर कर सकते हैं परमाणु हमला, तैयार रहें

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 20 Mar 2023 09:29 AM (IST)

Kim Jong Un message to North Korea किम जोंग ने अपने देश के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि ...और पढ़ें

Kim Jong Un message to North Korea
Kim Jong Un message to North Korea

सियोल, रायटर्स। Kim Jong Un message to North Korea उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने देश के नाम एक संदेश जारी किया है। किम जोंग ने किसी भी समय परमाणु हमला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका अपने परमाणु हथियारों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है, जिसके बाद वो कभी भी युद्ध छेड़ सकता है। 

युद्ध रोकने के लिए उठाना होगा कदम

उत्तर कोरियाई नेता ने अमेरिका पर युद्ध के लिए चिंगाड़ी छेड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहना ही होगा। किम की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास को और तेज कर दिया है।

दो बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने इसी बीच शनिवार और रविवार को अपने दुश्मन देशों को चेताने के लिए अपनी 'युद्ध और परमाणु पलटवार क्षमता' को दिखाने के लिए दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। अभ्यास में, परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत 800 मीटर की ऊंचाई पर एक लक्ष्य को मारने से पहले एक नकली परमाणु वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने 800 किमी (497 मील) उड़ान भरी। बता दें कि बीते दिन किम ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिसाइल परीक्षण में हिस्सा लिया था।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया से सचेत रहना होगा

परीक्षण का नरीक्षण कर रहे किम ने कहा कि अभ्यासों ने सेना की वास्तविक युद्ध क्षमता में सुधार किया और इस तरह के अभ्यासों के माध्यम से किसी भी "तत्काल और भारी परमाणु जवाबी हमले" के लिए हम तैयार हो गए हैं। किम ने स्थानीय मीडिया में कहा कि जिस तरह से अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपनी आक्रमकता दिखाते हुए आगे बढ़ रहे हैं, हमें परमाणु युद्ध प्रतिरोध क्षमता को तेजी से मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।