Move to Jagran APP

म्यांमार में पत्रकार की गिरफ्तारी पर जापान हुआ सख्त, तुरंत छोड़ने की मांग की

जापान सरकार ने म्यांमार के सैन्य शासन से पत्रकार को तुरंत छोड़ने की मांग की है। साथ ही जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। किताजुमी यंगून मीडिया नाम से कंपनी चलाते हैं ।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 06:37 PM (IST)
म्यांमार में पत्रकार की गिरफ्तारी पर जापान हुआ सख्त, तुरंत छोड़ने की मांग की
सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में जारी है हिंसक प्रदर्शन

टोक्यो, एपी। म्यांमार के यंगून में जापान के एक पत्रकार यूकी किताजूमी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उसके घर से हुई। इस घटना पर जापान सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने म्यांमार के सैन्य शासन से पत्रकार को तुरंत छोड़ने की मांग की है। साथ ही जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

loksabha election banner

किताजुमी यंगून मीडिया नाम से कंपनी चलाते हैं। वह निक्के बिजनेस डेली के पत्रकार थे और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार हैं। फरवरी में प्रदर्शन के कवरेज के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

म्यांमार के प्रशासन से गिरफ्तारी व इससे जुड़ी अन्य जानकारियां मांगी गईं

उनकी गिरफ्तारी पर जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सूनोबू काटो ने कहा कि म्यांमार के प्रशासन से गिरफ्तारी व इससे जुड़ी अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनकी पहचान नहीं की जा सकी थी। बाद में जापानी मीडिया के माध्यम से पहचान हुई है। काटो ने कहा कि हमने म्यांमार से कहा है कि वह उसके सभी नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.