विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली की पीएम मेलोनी ने वायरल तस्वीरों पर तोड़ी चुप्पी, छवि खराब करने वालों को दिया कड़ा संदेश

Published: Wed, 06 May 2026 02:43 PM (IST)

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपनी वायरल डीपफेक तस्वीर पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई है। उन्होंने AI के दुरुपयोग और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी दी।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की फोटो। (सोर्स - रॉयटर्स)

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की फोटो। (सोर्स - रॉयटर्स)

HighLights

  1. मेलोनी ने अपनी वायरल डीपफेक तस्वीर का विरोध किया

  2. उन्होंने AI के दुरुपयोग और उसके खतरे को लेकर चेतावनी दी

  3. इटली AI विनियमन कानून पारित करने वाला पहला EU देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ऑनलाइन वायरल हो रहे अपनी एक डीपफेक फोटो का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि, कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए एक हथियार के तौर पर किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इटली की प्रधानमंत्री ने इस फेक तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने "रॉबर्टो" नाम के एक यूजर के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया, जिसने इस तस्वीर को यह दावा करते हुए दोबारा शेयर किया था कि मेलोनी को शर्म आनी चाहिए। मेलोनी ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि, "किसी भी यूजर्स को बिना वेरिफाई किए कोई भी कंटेंट शेयर करने से बचना चाहिए।"

मेलोनी ने फेसबुक पोस्ट कर दी चेतावनी

इसके साथ ही मेलोनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा, "डीपफेक एक खतरनाक हथियार हैं, क्योंकि वे किसी को भी धोखा दे सकते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और उन्हें निशाना बना सकते हैं। मैं अपना बचाव खुद कर सकती हूं, लेकिन कई अन्य लोग ऐसा नहीं कर सकते।"

2026-05-05T153321Z_1595614675_RC292KA0BY6O_RTRMADP_3_ITALY-MELONI-AI

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह मानना पड़ेगा कि जिसने भी ये तस्वीरें बनाई हैं। कम से कम इस मामले में उसने मुझे काफी बेहतर दिखाया है। लेकिन सच तो यह है कि आजकल सिर्फ हमला करने और झूठी बातें फैलाने के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

हर किसी का इरादा नहीं होता सही: मेलोनी

हालांकि यह तस्वीर पूरी तरह से मनगढ़ंत थी, लेकिन मेलोनी ने कहा कि इसके पीछे का इरादा बिल्कुल साफ था। झूठ के सहारे उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना। उन्होंने कहा कि भले ही इस छेड़छाड़ में उन्हें ज्यादा आकर्षक रूप में दिखाया गया हो, लेकिन यह मुद्दा कहीं ज्यादा गंभीर है।

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन सच तो यह है कि आजकल सिर्फ हमला करने और झूठी बातें फैलाने के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है।" अभी यह साफ नहीं है कि क्या वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई करेंगी, हालांकि कई यूजर्स ने उन्हें अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करने की सलाह दी है।

पहले से चल रहा है एक मुकदमा

बता दें कि, दो साल पहले मेलोनी ने सार्डिनिया के एक व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उस व्यक्ति पर मेलोनी के चेहरे का इस्तेमाल करके अश्लील डीपफेक तस्वीरें बनाने और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप है। यह मुकदमा अभी भी चल रहा है। AI और डीपफेक से जुड़े खतरों के खिलाफ मेलोनी की यह लड़ाई दक्षिणपंथी सरकार के एजेंडे का एक अहम हिस्सा बन गई है।

पिछले साल सितंबर में, इटली AI के इस्तेमाल को रेगुलेट करने के लिए कानून पारित करने वाला पहला यूरोपीय संघ (EU) का देश बन गया। इस कानून के तहत, AI तकनीक का इस्तेमाल करके नुकसान पहुंचाने वालों, जिसमें डीपफेक बनाने वाले भी शामिल हैं। उसके लिए सजा तक का प्रावधान किया गया है, और बच्चों की AI तक पहुंच पर भी सीमाएं तय की गई हैं।

मेलोनी की सरकार ने कहा कि यह कानून, जो यूरोपीय संघ के ऐतिहासिक 'EU AI एक्ट' के अनुरूप है। इस बात को आकार देने की दिशा में एक निर्णायक कदम है कि, पूरे देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास और इस्तेमाल किस तरह से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- विदेशों से पैसे भेजे जाने में भारत टॉप पर, मिले 137 अरब डॉलर; IOM की रिपोर्ट में खुलासा

यह भी पढ़ें- चीन बॉर्डर पर भारत का 'मास्टरप्लान'! ₹1681 करोड़ में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, इसे मिली तैयार करने की जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।