'दुश्मन को पकड़ो और खत्म कर दो', Flydubai हाइजैक की कोशिश के बाद इजरायल की कसम; नेतन्याहू बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर ...और पढ़ें
-1790778972454_m.webp)
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने यात्रियों, क्रू के साहस की सराहना की।
HighLights
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला किया।
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने यात्रियों, क्रू के साहस की सराहना की।
हमलावर पायलट को सऊदी अरब में गिरफ्तार कर लिया गया है।
डिजिटल डेस्क, यरुशेलम। दुबई से तेल अवीव की ओर जा रहे एक यात्री विमान में हुई घटना को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बयान दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, नेतन्याहू ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा, जो जाहिर तौर पर प्लेन को क्रैश करने की कोशिश थी।
सऊदी में आरोपी पायलट की गिरफ्तारी
नेतन्याहू ने घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने उस पायलट को गिरफ्तार कर लिया है जिसने इजराइली नागरिकों से भरे प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी और दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया था।
नेतन्याहू ने क्रू मेंबर्स को सलाम किया
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फ्लाइट में मौजूद उन सभी लोगों को शुक्रिया किया जिनकी मदद से हमलावर को रोका गया। नेतन्याहू ने अपने बयान में आगे कहा कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मदद से हमलावर पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मैं उन नायकों को सलाम करता हूँ जिन्होंने असाधारण सूझबूझ और साहस दिखाया। उन्होंने कई जानें बचाईं और एक बड़ी दुर्घटना को रोका।
क्या है पूरा मामला?
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट जॉर्डन के ऊपर से गुजर रही थी, तभी उसने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिसके बाद एक और सिग्नल मिला जो कि हाईजैक का था। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी सिग्नल दोनों पायलटों के बीच हाथापाई के बाद भेजे गए थे।
हाईजैक का सिग्नल मिलते ही इजरायल में हड़कंप मच गया और तेल अवीव ने तुरंत अपने फाइटर जेट आसमान में रवाना कर दिए गए। बाद में दुबई में प्लेन की सेफ लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं और घायल पायलट का इलाज जारी है।
