'यहूदियों को गोली मारना चाहता हूं', हमास के पूर्व चीफ के 10 साल के बेटे की चिट्ठी आई सामने
हमास प्रमुख सिनवार के बेटे का पत्र सामने आया है। युद्ध की शुरुआत में लिखे इस खत में 10 वर्षीय ...और पढ़ें

इजरायल ने पूर्व हमास प्रमुख के 10 साल के बेटे का पत्र साझा किया।
HighLights
सिनवार के बेटे का खत- गाजा से बरामद हुआ पत्र।
हिंसक और नफरत भरे बोल- एके-47 चलाने की बात।
वैचारिक प्रभाव का दावा- इजरायली सेना का बयान।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्ब्स (IDF) ने हमास के दिवंगत प्रमुख याह्या सिनवार के 10 साल के बेटे इब्राहिम का एक कथित लेटर साझा किया है, जिसने सनसनी फैला दी है। यह पत्र गाजा पट्टी में 2024 के दौरान इजरायली सैनिकों की तरफ से बरामद किया गया था। याह्या सिनवार के खात्मे के दो साल पूरे होने पर इसे सबूत के तौर पर जारी किया गया है।
बता दें कि यह पत्र बच्चे ने अपने पिता याह्या सिनवार को युद्ध की शुरुआत में लिखा था। इसमें एक तरफ जहां पिता के लिए प्यार और जुदाई का दर्द झलकता है, वहीं दूसरी तरफ हिंसा और नफरत की बातें भी साफ नजर आती हैं।
लेटर में क्या-क्या लिखा है?
गौर करने वाली बात यह है कि लेटर में 10 साल के बच्चे ने लिखा है कि वह लगातार कागज और गत्ते से पिस्तौल, टैंक और राइफल बना रहा है। उसने लिखा है कि वह एक एके-47 कलाश्निकोव राइफल उठाकर यहूदियों पर गोली चलाना चाहता है।
पिता के लिए प्यार और दुआ
पत्र के अंत में बच्चे ने लिखा है, 'हे मेरे भगवान, मैं कामना करता हूं कि युद्ध समाप्त हो जाए और मैं आपको सुरक्षित देख सकूं। अल्लाह आपकी रक्षा करे, पिता जी। मैं चाहता हूं कि आप मेरे लिए दुआ करें। इसके साथ ही उसने पिता के गले मिलने और साथ सोने की इच्छा भी जताई है।
पत्र में हथियारों और हमलों के चित्र भी दिखा
गौरतलब है कि इस खत के साथ कुछ ड्रेइंग्स भी बरामद की गई हैं, जो कथित तौर पर उसी बच्चे द्वारा बनाई गई हैं। इन चित्रों में गाजा और इजरायल की सीमा के पास तैनात हथियार, टैंक और इजरायली क्षेत्र की तरफ दागी जा रही मिसाइलों को दर्शाया गया है।
IDF का कहना है कि यह सामग्री इस बात का प्रमाण है कि कैसे हमास की कट्टरपंथी विचारधारा और आतंकवाद की सोच गाजा की युवा पीढ़ी के कोमल दिमाग को प्रभावित कर रही है।
