यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: वेस्ट बैंक में छापेमारी के दौरान इजरायली सेना का ड्रोन से हमला, दो फलस्तीनी की मौत, अन्य घायल
इजरायली सेना ने कहा कि सशस्त्र फलिस्तीनियों ने उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में उसके बलों पर गोलीबारी ...और पढ़ें

एजेंसी, रामल्ला, (वेस्ट बैंक)। इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रात भर छापेमारी की, जिसके बाद फलिस्तीनियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद इजरायली सेना ने भी ड्रोन हमले से समूह को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि इस हमले में दो फलिस्तीनी मारे गए हैं।
सेना ने कहा कि सशस्त्र फलिस्तीनियों ने उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में उसके बलों पर गोलीबारी की और विस्फोटक उपकरण फेंके। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई में उन पर ड्रोन से हमला किया। फलिस्तीनी रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि इस हमले में दो फलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि अन्य घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'दो-राज्य समाधान' से निकलेगा स्थायी हल
यह हमला वेस्ट बैंक में इजरायली वायु शक्ति का कम से कम तीसरा प्रयोग था, क्योंकि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास द्वारा की गई गोलीबारी के बाद क्षेत्र में हिंसा बढ़ गई थी। फलिस्तीनी उग्रवादियों का गढ़ जेनिन शरणार्थी शिविर, इस साल की शुरुआत में एक बड़े इजरायली सैन्य अभियान का केंद्र बिंदु था।
