विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: 'अब इस्लामी हिंसा के खिलाफ खड़े होने का वक्त', इजरायली पीड़ितों के परिजनों ने दुनिया से लगाई गुहार

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 27 Oct 2023 02:02 PM (IST)

बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों को मुक्त कराने के विश्व प्रयासों को बढ़ावा देने के पीड़ित परिजनों के ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन

HighLights

  1. प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन
  2. युद्ध के खिलाफ विश्व स्तर पर एक साथ खड़े होने का किया आह्वान
  3. बंधकों को छुड़ाने के लिए ठोस कदम उठाने का किया आग्रह

रायटर्स, रोम। इजरायल-हमास युद्ध के 21वें दिन दिन भी खूनी कहर जारी है। पीड़ितों के परिवारों ने बुधवार को कहा कि दुनिया को इस्लामी हिंसा को फैलने से रोकने के लिए उसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। साथ ही कहा कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमले के बाद हमास आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

पीएम जॉर्जिया से मिलने पहुंचे परिजन

बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों को मुक्त कराने के विश्व प्रयासों को बढ़ावा देने के पीड़ित परिजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सहित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए रोम का दौरा किया। इन परिजनों में एवी इलोन शामिल था, जिसकी 23 वर्षीय बेटी शिरा की एक संगीत समारोह में भाग लेने के दौरान एक दोस्त के साथ हत्या कर दी गई थी।

'यह धार्मिक लड़ाई है'

एक पीड़ित परिजन ने कहा रॉयटर्स से कहा, "कृपया जागें। दुनिया के लोगों के लिए, यूरोप के लोगों के लिए, कृपया जागें, क्योंकि यह भूमि संघर्ष नहीं है, यह एक धार्मिक संघर्ष है।" दक्षिणी इजरायल पर हमले के बाद लगभग 222 लोगों को बंधक बना लिया गया था और उस दौरान 1,400 लोग मारे गए थे। शुक्रवार को दोहरी अमेरिकी-इजरायली राष्ट्रीयता वाले दो बंधकों की रिहाई के बाद हमास ने सोमवार को दो इजरायली नागरिक महिलाओं को भी रिहा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: 21 दिन, 8500 से अधिक मौतें; इजरायल ने हमास के तीन कमांडर को किया ढेर, पढ़ें सभी अपडेट्स

अब तक 6500 लोगों की मौत

हमास द्वारा संचालित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जवाब में इजरायल द्वारा बमबारी अभियान शुरू करने के बाद से 6,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। 7 अक्टूबर को हमास के हमले में दोहरी इतालवी-इजरायली नागरिकता वाले तीन लोग मारे गए, जिनमें एविएटर मोशे किपनिस और उनकी पत्नी, लिलाच ली हावरॉन शामिल थे। इन दोनों का बेटा, नदाव ने अपने परिवार के कई सदस्यों को खो दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने चाचा को भी खो दिया। यह सभी बंधकों को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की मांग करने के लिए इटली आए हैं।

हमास पर बनाया जा रहा दबाव

नदाव ने कहा, "ये लोग आम नागरिक हैं, जो अपने साथ हुई किसी भी दर्दनाक घटना के लायक नहीं थे।" उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "इजरायल खुद हमास से केवल एक आतंकवादी संगठन के रूप में निपट सकता है, लेकिन इजरायल उनके साथ बातचीत नहीं कर सकता है।" उन्होंने कहा कि कतर और मिस्र जैसे राज्य बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

नदाव ने कहा कि यह दुखद है कि फलस्तीन के समर्थन में यूरोप में सड़कों पर उतरे कुछ प्रदर्शनकारी हमास के पक्ष में थे। उन्होंने कहा, "यह बात बिल्कुल झूठी है कि हमास आजादी के लिए लड़ रहा है, हमास दूसरे धर्मों से लड़ रहा है।"

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा में लगातार हमले कर रहा इजरायल, चेतावनी के बाद भी फलस्तीनियों ने क्यों नहीं छोड़ा अपना घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।