विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरानी महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी, दशकों बाद आया नया कानून

Published: Thu, 05 Feb 2026 03:04 PM (IST)

ईरान सरकार ने महिलाओं को मोटरसाइकिल चलाने की कानूनी अनुमति दे दी है। पहले अस्पष्ट कानून के कारण उन्हें लाइसेंस ...और पढ़ें

ईरान में महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी (फोटो- gemini)

ईरान में महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी (फोटो- gemini)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ईरान की महिलाओं को कानूनी रूप से मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति मिल गई है।

दरअसल, ईरानी कानून के मुताबिक, वहां की महिलाओं को मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने पर साफ रोक नहीं थी, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से उन्हें लाइसेंस नहीं दिया जाता था। नए नियम के तहत महिलाओं को लाइसेंस जारी करने की अनुमति मिल गई है।

मंत्रिमंडल ने दी थी मंजूरी

ईरान की समाचार एजेंसी इलना के अनुसार, उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने मंगलवार को यातायात संहिता को स्पष्ट करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसे ईरान के मंत्रिमंडल ने जनवरी के अंत में मंजूरी दी थी। इसके तहत दोपहिया वाहनों से संबंधित वर्षों से चली आ रही कानूनी अस्पष्टता समाप्त हो गई है।

अगर कोई महिला घायल होती तो...

बता दें कि अब तक ईरान में अगर सड़क हादसे में कोई महिला घायल होती थी, तब भी कई बार उसे ही दोषी मान लिया जाता था, क्योंकि उसके पास लाइसेंस नहीं होता था। अब सरकार के नए फैसले से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

इलना के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत यातायात पुलिस को "महिला आवेदकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना, पुलिस की सीधी देखरेख में परीक्षा आयोजित करना और महिलाओं को मोटरसाइकिल चालक लाइसेंस जारी करना" अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- तुर्किये की जगह ओमान में अमेरिका के साथ वार्ता करना चाहता है ईरान, परमाणु मुद्दों के साथ इस