Move to Jagran APP

120 भाषाओं में गाने वाली भारतीय लड़की को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

सुचेता सतीश ने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में 102 भाषाओं में लगातार छह घंटे से ज्यादा समय तक गायन किया था।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:47 AM (IST)
120 भाषाओं में गाने वाली भारतीय लड़की को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
120 भाषाओं में गाने वाली भारतीय लड़की को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

दुबई, आइएएनएस। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में रहने वाली 13 साल की भारतीय लड़की सुचेता सतीश को ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवा‌र्ड्स 2020 के लिए चुना गया है। सुचेता 120 भाषाओं में गा सकती हैं। उनकी इसी अद्भुत प्रतिभा के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

loksabha election banner

सुचेता समेत दुनियाभर के 100 प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाएगा। सुचेता का नाम उस समय विश्व पटल पर उभरा था जब दो साल पहले उन्होंने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में 102 भाषाओं में लगातार छह घंटे से ज्यादा समय तक गायन किया था। दुबई के अपने अपने स्कूल में उन्हें स्वर कोकिला कहकर बुलाया जाता है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी ग्लोबल चाइल्ड प्रॉडिजी अवार्ड के प्रायोजकों में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.