विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमेरिका में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता पहुंच पर बन चुकी है सहमति', मिस्र में बोले पीयूष गोयल

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:47 PM (IST)

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और अमेरिका भारतीय वस्तुओं को अमेरिकी बाजार में तरजीही पहुंच देने पर ...और पढ़ें

अमेरिका में भारतीय सामान को मिलेगी तरजीही पहुंच।

अमेरिका में भारतीय सामान को मिलेगी तरजीही पहुंच।

HighLights

  1. भारतीय वस्तुओं को अमेरिकी बाजार में तरजीही पहुंच मिलेगी।

  2. भारत-अमेरिका के बीच इस पर पहले ही सहमति बनी।

  3. पीयूष गोयल ने मिस्र दौरे पर यह जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, काहिरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पहले ही इस बात पर सहमति बन चुकी है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही बाजार पहुंच दी जाएगी।

भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था। इस समझौते पर पहले हस्ताक्षर होने थे, लेकिन अमेरिका की शुल्क व्यवस्था में हुए बदलावों के कारण इस पर बातचीत आगे बढ़ानी पड़ी।

गोयल ने यहां मीडिया कहा, ‘इस पर दोनों देशों के नेताओं राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पहले ही सहमति बन चुकी है। कुछ महीने पहले जब दोनों नेताओं ने व्यापक रूपरेखा समझौते की घोषणा की थी, तब यह भी स्वीकार किया गया था कि भारत को अमेरिका में प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क के साथ तरजीही व्यापार पहुंच मिलेगी।’

गोयल भारत और मिस्र के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए दो दिन की यात्रा पर यहां आए हैं। वह अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं को तरजीही पहुंच देने के आश्वासन से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। गोयल ने कहा कि भारत और मिस्र एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, बल्कि दोनों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। मिस्र अफ्रीका के लिए प्रवेश द्वार बनेगा। कारोबारियों के बीच बढ़ता संपर्क द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।