भारतीयों को ब्राजील जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी- राष्ट्रपति बोल्सोनारो
हाल में ब्राजील सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका कनाडा जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और व्यापारियों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया था।
साओ पौलो, रॉयटर्स। ब्राजील विकसित और विकासशील देशों के लिए visa पॉलिसी में चेंज लाया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र ने चीनी और भारतीय पर्यटक या व्यवसायी लोगों के लिए अपनी वीजा पॉलिसी में आवश्यकता को कम किया है।
बता दें कि बोल्सोनारो साल की शुरुआत में सत्ता में आए थे और उन्होंने कई विकसित देशों से वीजा आवश्यकताओं को कम करने की नीति बनाई थी, लेकिन, हाल में चीन की आधिकारिक यात्रा के दौरान की गई घोषणा, वह पहली है जिसमें उन्होंने विकासशील देशों के लिए भी उस नीति का विस्तार किया है।
इस साल की शुरुआत में, ब्राजील सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और व्यापारियों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया। हालांकि, उन देशों ने ब्राजील के नागरिकों के लिए अपनी वीजा आवश्यकताओं को नहीं बंद किया है।