दस साल से अधिक अंतराल के बाद भारत ने यमन में मनाया गणतंत्र दिवस, दूतावास ने शेयर की तस्वीरें
भारत ने 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस साल यमन में रह रहे भारतीय समुदाय के ...और पढ़ें

यमन में एक दशक बाद भारतीय गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह (फोटो- @IndiaInYemen)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। चारों तरफ 77वें गणतंत्र दिवस पर जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं, इस साल का जश्न यमन में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए ऐतिहासिक बन गया।
दरअसल, एक दशक से भी लंबे अंतराल के बाद, यमन के अदन में भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। 10 वर्षों से अधिक समय में पहली बार यमन में भारतीय गणतंत्र दिवस मनाया गया।
दूतावास ने पोस्ट कर दी जानकारी
भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय झंडा शान से लहराया! 10 से ज्यादा सालों में पहली बार यमन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय समुदाय ने यमन में @IndianEmbRiyadh ऑफिस में #RepublicDay2026 के सेलिब्रेशन में दूतावास के स्टाफ के साथ हिस्सा लिया।" पोस्ट के साथ इसमें 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तस्वीरें भी साझा की गईं।
Flying the Indian Flag High!
— India in Yemen (@IndiaInYemen) January 26, 2026
For the first time in more than 10 years, Republic Day was celebrated in Yemen. The Indian Community joined the Embassy staff at the celebration of #RepublicDay2026 at @IndianEmbRiyadh office in Aden. @MEAIndia@SecretaryCPVOIA@diaspora_india pic.twitter.com/v7V0IMGegy
इन राजनयिकों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
यमन के अलावा जिन राजनायिकों ने गणतंत्र दिवस मनाया, उसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर, जापान और श्रीलंका के मिशन शामिल हैं, जहां तिरंगा फहराया गया और भारतीय प्रवासी भारतीयों और आमंत्रित मेहमानों की भागीदारी के साथ आधिकारिक समारोह आयोजित किए गए।
वाशिंगटन में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, उभरती प्रौद्योगिकियों और क्वाड ढांचे के क्षेत्र में मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी का उल्लेख किया।
जापान में, नामित राजदूत नगमा एम मल्लिक ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रपति का भाष्य पढ़ा गया। श्रीलंका में, उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया और भारतीय शांति सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
