नेपाल बाढ़: कैलाश यात्रा से लौट रहा भारतीय मूल का अमेरिकी कपल लापता, तिब्बत बॉर्डर पर आखिरी बार मिली लोकेशन
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे भारतीय मूल के अमेरिकी दंपति दीपक और मधु आहूजा भी बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं।

नेपाल बाढ़ में अमेरिकी कपल लापता
HighLights
नेपाल बाढ़ में 175 मौतें, सैकड़ों लोग लापता।
कैलाश यात्रा से लौट रहे भारतीय-अमेरिकी कपल लापता।
संचार बाधित, बचाव कार्य में भारी कठिनाई।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस बाढ़ में अब तक 175 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, लेकिन अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
नेपाल की बाढ़ में लापता हुए लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय हैं। भारत से कई यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे, लेकिन इस बाढ़ के चलते इन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
बाढ़ में भारतीय-अमेरिकी कपल लापता
नेपाल बाढ़ में अमेरिकी नागरिक और भारत के विदेशी नागरिक (OCI कार्डधारक) दीपक आहूजा (60) और मधु आहूजा (57) लापता हो गए हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक आहूजा और मधु आहूजा के दामाद आकाश महतानी ने बताया कि वह 'ईशा सेक्रेड वॉक्स' (Isha Sacred Walks) के साथ तीर्थयात्रा के लिए अमेरिका से आया था।
संस्था ने पुष्टि की है कि बाढ़ आने के समय वे तिब्बत में गियिरोंग इमिग्रेशन सुविधा केंद्र पर थे। यह कपल ग्रुप S3 (26वां ट्रैवल ग्रुप) के हिस्से के तौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहा था, तभी इलाके में मौसम बेहद खराब हो गया।
दीपक आहूजा और मधु आहूजा के परिवार ने उन्हें खोजने में मदद की अपील की है। हालांकि, टेलीकम्युनिकेशन, बिजली आपूर्ति और स्थानीय सड़क नेटवर्क में भारी रुकावटों के कारण सीमा के दोनों ओर बचाव अभियान मुश्किल हो गया है।
सीमा के पास के इलाके से संपर्क लगभग पूरी तरह से कट गया है और इसी दौरान यह जोड़ा अपने परिजनों के संपर्क से बाहर हो गया। दीपक आहूजा और मधु आहूजा 'ट्रेकर्स सोसाइटी' टूर ऑपरेटर के जरिए यात्रा कर रहे थे।
भारतीय दूतावास की इमरजेंसी हेल्पलाइन (काठमांडू):
हॉटलाइन: +977 985 131 6807 / +977 970 910 7500
US दूतावास काठमांडू (इमरजेंसी सिटिज़न सर्विस डेस्क):
फोन: +977-1-423-4000 / +977-1-400-7200
काम के घंटों के बाद इमरजेंसी: +977-1-400-7266 / +977-1-400-7269
यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही के बीच 176 शव मिले, 33 घायल, 3,318 जवानों ने संभाला मोर्चा