यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Australian of the Year: भारतवंशी बाल रोग विशेषज्ञ डा. अंगराज को 'आस्ट्रेलियन आफ द ईयर' पुरस्कार
डा. खिल्लन HASA के सह-संस्थापक हैं। यह कई भाषाओं में मंचों के माध्यम से स्वास्थ्य के बारे में मिथकों वर्जनाओं ...और पढ़ें

मेलबर्न, एजेंसी। भारतीय मूल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अंगराज खिल्लन (Angraj Khillan) को 2023 के आस्ट्रेलियन आफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कई आस्ट्रेलियाई समुदायों को स्वास्थ्य शिक्षा व स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराने के लिए विक्टोरिया राज्य के निवासी डा. अंगराज को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
56 वर्षीय डा. खिल्लन हेल्थ अवेयरनेस सोसाइटी आफ आस्ट्रेलिया (HASA) के सह-संस्थापक हैं। यह कई भाषाओं में मंचों के माध्यम से स्वास्थ्य के बारे में मिथकों, वर्जनाओं और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास करता है। HASA मानसिक स्वास्थ्य से लेकर कोविड टीकाकरण तक के विषयों पर मंच के जरिये अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अरबी में वर्चुअल सत्र आयोजित करता है।
पुरस्कार को बताया सम्मान और विशेषाधिकार
डा. खिल्लन ने आस्ट्रेलिया टुडे से बातचीत में कहा, यह एक सम्मान और विशेषाधिकार है, साथ ही यह मेरे लिए आस्ट्रेलियाई बहुसांस्कृतिक समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए बहुत सारी जिम्मेदारी लाता है।
भारत में छात्र के तौर पर उन्होंने मंदिर के बाहर अपनी मेडिकल की पढ़ाई के लिए उन्होंने पैसे एकत्रित किए। साल 2010 में मेलबर्न जाने के बाद खिल्लन ने घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए काम किया। उन्होंने हेल्थकेयर व स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई।
Four inspirational Victorians. Good luck at the Australian of the Year Awards in January!@RCHMelbourne @FrankOberklaid pic.twitter.com/hpTCwavCbM
— AusoftheYearAwards (@ausoftheyear) November 8, 2022
विक्टोरिया की गवर्नर लिंडा देस्साउ एसी (Linda Dessau AC) ने ट्वीट किया, 'बाल रोग विशेषज्ञ अंगराज खिल्लन को 2023 का ऑस्ट्रेलियन आफ द ईयर चुने जाने पर बधाई। डा. खिल्लन ने आस्ट्रेलिया में रहने वाले विभिन्न संस्कृति के समुदायों के बीच स्वास्थ्य से जुड़ी शिक्षा के जरिए जागरुकता फैलाई है।'
सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर में तैयार हुआ विश्व का सबसे बड़ा केक, दिलचस्प है केक की डिजाइन
