यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माउंट एवरेस्ट तक पहुंचे भारतीय पर्वतारोही हर्षवर्धन, इको-फ्रेंडली तरीकों का किया इस्तेमाल
नवी मुंबई के निवासी 24 वर्षीय जोशी ने 23 मई को अभियान पूरा किया। वह सातोरी एडवेंचर एवरेस्ट अभियान की ...और पढ़ें

काठमांडू, एपी। भारतीय पर्वतारोही हर्षवर्धन जोशी दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने में कामयाब रहे। पर्वतारोही ने इको-फ्रेंडली तरीकों का इस्तेमाल किया। नवी मुंबई के निवासी 24 वर्षीय जोशी ने 23 मई को अभियान पूरा किया। वह सातोरी एडवेंचर एवरेस्ट अभियान की तीन सदस्यीय टीम में शामिल थे। सातोरी एडवेंचर के प्रबंध निदेशक ऋषि भंडारी ने कहा कि इसके अन्य सदस्यों में नेपाली फुर्ते शेरपा और अनूप राइ शामिल हैं।
भंडारी ने कहा कि यह अभियान अपने आप में अनूठा रहा है, क्योंकि टीम ने गर्म करने या अन्य कम के लिए गैर-नवीकरणीय ईधन नहीं जलाया। जोशी और उनकी टीम ने हीटिंग के लिए मोबाइल सोलर पैनलों का इस्तेमाल किया है। आम तौर पर पर्वतारोही टीम डीजल साथ लेकर जाती है। जोशी और उनकी टीम अभी तक काठमांडू नहीं पहुंच सकी है, क्योंकि उन्हें तूफान का सामना करना पड़ा है और उतरने के दौरान कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण देरी हो रही है।
बहरीन के प्रिंस ने एवरेस्ट फतह कर बनाया रिकार्ड
वहीं, कुछ दिन पहले बहरीन के प्रिंस मुहम्मद हमद मुहम्मद अल खलीफा ने अपनी 16 सदस्यीय टीम के साथ माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई पर जीत हासिल की थी। प्रिंस के साथ रायल गार्ड टीम के सदस्य थे। उनकी टीम एवरेस्ट की नई ऊंचाई छूने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय टीम हो गई है।
