विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के लिए मिसाल बना भारत: विश्व बैंक समूह ने भारतीय जल प्रबंधन पहल को वैश्विक रोल मॉडल घोषित किया

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM (IST)

विश्व बैंक समूह में जल मामलों के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने भारत की प्रगति को एक असाधारण सफलता ...और पढ़ें

भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए एक मॉडल (फोटो- एक्स)

भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए एक मॉडल (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. विकासशील देशों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा भारत का जल प्रबंधन मॉडल

  2. विश्व बैंक समूह में जल मामलों के वैश्विक निदेशक ने भारत की प्रगति को असाधारण सफलता बताया

पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए एक माडल के रूप में उभरी हैं। उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ाने, नदियों को पुनर्जीवित करने और बांधों की सुरक्षा को मजबूत करने की भारत की कोशिशों की सराहना की।

विश्व बैंक समूह में जल मामलों के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने भारत की प्रगति को एक असाधारण सफलता की कहानी बताया। उन्होंने कहा कि विकासशील देश अपनी जल संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए भारत के अनुभवों को देख रहे हैं।

2026 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन से पहले, शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए झा ने कहा, "विश्व बैंक समूह के लिए, भारत एक असाधारण सफलता की कहानी है। यह जल प्रबंधन का ऐसा सफर है जिसे हर विकासशील देश देख रहा है।"

संयुक्त अरब अमीरात और सेनेगल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह सम्मेलन आठ से 10 दिसंबर तक अबू धाबी में होगा। इसमें दुनिया भर के नेता, नीति-निर्माता और अन्य हितधारक शामिल होंगे, ताकि जल सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया जा सके।

झा ने भारत की कई पहलों का जिक्र किया, जिनमें जल जीवन मिशन, नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मिशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये ऐसी व्यावहारिक समाधान पेश करती हैं जिन्हें दूसरे देश भी अपना सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।