विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Maldives Row: निकल गई मालदीव की हेकड़ी! भारत की इस मदद के बाद मुइज्जू के मंत्री ने किया मोदी सरकार का गुणगान

Published: Mon, 13 May 2024 06:54 PM (IST)

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर पिछले हफ्ते भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें

India Maldives Row: निकल गई मालदीव की हेकड़ी! (file photo)
India Maldives Row: निकल गई मालदीव की हेकड़ी! (file photo)

पीटीआई, माले। मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते में गिरावट आई है। इसके बावजूद भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए मालदीव को पांच करोड़ डॉलर की मदद की है। यह मदद ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए रोलओवर करके की गई है। इस बिल की अवधि इसी महीने पूरी हुई थी।

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार का ट्रेजरी बिल को एक बार फिर से रोलओवर करने का फैसला विदेश मंत्री मूसा जमीर की ओर से भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से आग्रह के बाद लिया गया है।

वह पिछले हफ्ते भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने आर्थिक मदद के लिए भारत की प्रशंसा की है। भारत की मदद से मालदीव में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मालदीव सरकार दोनों देशों के बीच और बेहतर सहयोग को लेकर आशावान है।

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने ट्वीट कर कहा कि इसके लिए भारत और एस जयशंकर को मेरा धन्यवाद। उन्होंने कहा है कि यह कदम भारत और मालदीव के बीच दीर्घकालिक मित्रता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: India-Maldives: मालदीव में रह रहे सभी भारतीय सैनिक लौटे स्वदेश, हेलीकाप्टरों और डोर्नियर विमान का कर रहे थे संचालन