Move to Jagran APP

आतंकवाद पर भारत को मिला पैराग्वे का साथ, वैश्विक स्तर पर दिख रहा विदेश नीति का असर

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के दौरे के दौरान पराग्वे ने आतंकवाद से मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया। शीर्ष नेतृत्व में हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 07:40 PM (IST)
आतंकवाद पर भारत को मिला पैराग्वे का साथ, वैश्विक स्तर पर दिख रहा विदेश नीति का असर
आतंकवाद पर भारत को मिला पैराग्वे का साथ, वैश्विक स्तर पर दिख रहा विदेश नीति का असर

असुंसियोन, प्रेट्र। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और देश का साथ मिला है। लैटिन अमेरिकी देश पैराग्वे और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने और दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है। भारतीय उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के दौरे के दौरान पैराग्वे ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। उपराष्ट्रपति इन दिनों पैराग्वे के दौरे पर हैं और देश के शीर्ष नेतृत्व से उन्होंने मुलाकात की है। दोनों देशों ने माना कि आत्ंकवाद विश्व शांति और स्थिरता के लिए बड़ा गंभीर खतरा है। 

loksabha election banner

पैराग्वे ने कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर चिंता भी जताई। उन्होंने आतंकवाद को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया और इसके लिए सैन्य सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।

दोनों देशों के बीच 1961 में कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत होने के बाद से पैराग्वे का दौरा करने वाले शीर्ष भारतीय नेता हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मारियो अब्दो बेनिेटेज, उपराष्ट्रपति हुगो बेलाज्क्वेज और संसद के अध्यक्ष सिल्वियो ओल्मर के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों देशों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की।

पिछले पांच साल में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय़ कारोबार 376 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। दोनों देशों ने एेसे साझा क्षेत्रों में विनिवेश पर सहमति जताई, जिससे दोनों देशों के हित जुड़े हों। राष्ट्रपति ने नायडू का न्योता स्वीकार करते हुए भारत दौरा करने पर सहमति जताई। 

पैराग्वे के नेताओं ने भरोसा दिया कि संयुक्त राष्ट्र में होने वाले विभिन्न संगठनों के मतदान में वह भारत का समर्थन करेगा। दोनों देशों ने महात्मा गांधी की जयंती पर संयुक्त आयोजन पर सहमति जताई। भारत द्वारा शुरू किए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) का पराग्वे ने समर्थन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.