'भारत और इटली की फ्रेंडशिप...', पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोलीं जॉर्जिया मेलोनी?
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों के संबंध एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।
-1779274877292_m.webp)
भारत और इटली के बीच मजबूत फ्रेंडशिप (फोटो-एएनआइ)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों की यात्रा पर हैं। वे 19 मई को इटली पहुंचे। आज बुधवार को पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई है।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने इस वार्ता के बाद भारत और इटली के बीच मजबूत दोस्ती का जिक्र किया। मेलोनी ने बताया कि भारत और इटली के संबंध सौहार्दपूर्ण मित्रता से विकसित होकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।

भारत और इटली के बीच मजबूत फ्रेंडशिप
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का वीडियो इटली की पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया। वीडियो के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, 'भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं।'
पीएम मेलोनी ने आगे लिखा, 'हाल के वर्षों में, हमारे संबंधों का विस्तार अभूतपूर्व गति से हुआ है। ये एक सौहार्दपूर्ण मित्रता से विकसित होकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हो गए हैं, जिसकी नींव स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों के साथ-साथ भविष्य के प्रति एक साझा दृष्टिकोण पर टिकी है।'
-1779275790909.jpg)
रोम में दिखी पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती
प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी के लिए मेलोडी (Malody) टॉफी भी लेकर गए हैं। इसका वीडियो भी मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने साथ में डिनर भी किया। अब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी सकारात्मक हुई है।
यह भी पढ़ें- भारत-इटली के संबंधों में घुली मिठास, पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी
यह भी पढ़ें- रोम में 'मेलोडी' मोमेंट: कार में सफर, साथ में डिनर... पीएम मोदी और मेलोनी के बीच दिखी कमाल की दोस्ती
