ट्रंप की टिप्पणी पर ओस्लो का करारा जवाब, नॉर्वे ने जारी की अपने आलीशान और भव्य टॉयलेट्स की तस्वीरें
नोबेल शांति पुरस्कार न जीत पाने की अपनी खीझ निकालते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने नार्वे को शिटहाउस कंट्री कहा था। ...और पढ़ें

ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणी पर नार्वे के पर्यटन बोर्ड ने कहा, हमारे शौचालय देखो
HighLights
ट्रंप द्वारा नार्वे को शिटहाउस कंट्री कहे जाने पर नार्वे पर्यटन बोर्ड ने दिया करारा जबाव
नोबेल शांति पुरस्कार न जीत पाने की अपनी खीझ निकाल रहे हैं ट्रंप
एएनआई, ओस्लो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा नार्वे को शिटहाउस कंट्री कहे जाने पर नार्वे पर्यटन बोर्ड ने अनोखे ढंग से जवाब दिया है।
विजिट नार्वे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणियों को वायरल मार्केटिंग अभियान में बदल दिया। उन्होंने देश के कुछ सबसे खूबसूरत शौचालयों को दुनिया के सामने पेश करने का फैसला लिया।
द गार्जियन के अनुसार, नोबेल शांति पुरस्कार न जीत पाने की अपनी खीझ निकालते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने नार्वे को शिटहाउस कंट्री कहा था। इसके कुछ दिनों बाद, विजिट नार्वे ने अपनी वेबसाइट पर पूछा, "क्या ये दुनिया के सबसे बेहतरीन शिटहाउस (शौचालय) हैं।"
देश के कुछ सबसे शानदार सार्वजनिक शौचालयों की तस्वीरों के साथ, एजेंसी ने लिखा: "नार्वे शिटहाउस को फिर से शानदार बना रहा है। ये शौचालय ऐसे हैं कि आपको यहां जरूर जाना चाहिए, चाहे आपको सच में शौचालय जाने की जरूरत हो, या न हो।"
इसके साथ ही, नार्वे के पर्यटन बोर्ड ने राष्ट्रपति की टिप्पणी का इस्तेमाल देश की शौचालय सुविधाओं को दिखाने के लिए किया, और उस विवादित टिप्पणी को अपने पर्यटन प्रचार-प्रसार के एक संदेश में बदल दिया।