Move to Jagran APP

अगर आप हैं प्रेगनेंट तो इन चीजों का रखें ख्याल, जानिए क्या होता है Pre-Eclampsia

एक रिसर्च में सामने आया है कि अगर पहले से ही प्रेगनेंसी का प्लान कर लेते हैं तो Pre-Eclampsia अवस्था से बचा जा सकता है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 05:39 PM (IST)
अगर आप हैं प्रेगनेंट तो इन चीजों का रखें ख्याल, जानिए क्या होता है Pre-Eclampsia
अगर आप हैं प्रेगनेंट तो इन चीजों का रखें ख्याल, जानिए क्या होता है Pre-Eclampsia

वाशिंगटन एनआइ। अक्सर एक गर्भवती महिला को तरह-तरह की सलाह दी जाती है, जिससे उसका बेबी स्वस्थ और पूरी तरह से विकसित हो। इसके अलावा गर्भवती महिला को इस प्रकार की भी सलाह जी जाती है, जिससे वह प्रेगनेंसी के समय अपना ध्यान रख सके। अब एक रिचर्स में सामने आया है कि अगर पहले से ही कोई भी महिला अपनी डिलिवरी का समय प्लान करे तो वह प्रेगनेंसी में आ रही दिक्कतों से छुटकारा पा सकती है, इसके अलावा जिन महिलाओं को इस दौरान हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है वह भी खत्म हो जाती है। 

loksabha election banner

डिलीवरी प्लान करें तो मिल सकता है फायदा
Pre-eclamps अवस्था किसी भी महिला के प्रेगनेट होने के 20 हफ्तों बाद शुरू हो जाती है। इस दौरान महिलाओं को ब्लड प्रेशर पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो जाता है। इस दौरान महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विदेशी मीडिया (The Lancet) में एक रिपोर्ट छपी है। रिपोर्ट के अनुसार 34 से 37 साल में प्रेगनेट हुई महिलाओं के बारे में रिसर्च किया गया।

क्या है Pre-Eclampsia
इस रिसर्च में pre-eclampsia झेल रही महिलाओं का चेकअप किया गया। इस दौरान ये सामने आया है कि अगर कोई भी महिला अपनी डिलिवरी का समय प्लान करे तो वह प्रेगनेंसी में आ रही दिक्कतों से बच सकती है। बता दें pre-eclampsia एक ऐसी अवस्था होती है जब गर्भ में भ्रूण का विकास होता है। इस दौरान प्रेगनेट महिलाओं का बल्ड प्रेशर हाई होता है। ऐसी अवस्था में महिलाओं के प्रसव के दौरान भी काफी जटिलता आती है।

Pre-Eclampsia का सामने कर रही हैं इतनी महिलाएं
इस रिचर्स में सामने आया है कि 1 से 20 महिला Pre-Eclampsia की समस्या से प्रभावित हैं। वहीं कहा गया है कि अगर ऐसी स्थिति में महिला को ठीक तरीके से इलाज नहीं दिया जाता है तो ऐसी अवस्था में महिला के शरीर के अंगों पर भी बुरी असर पड़ता है। वैश्विक  स्तर पर रोज 100 की मौत इसी वजह से होती है।

Pre-Eclampsia में नॉर्मल डिलीवरी पर चल रही तैयारी
किंग्स कॉलेज लंदन से लेखक प्रोफेसर लुसी चैपल ने समझाया कहा कि वह pre-eclampsia झेल रही महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं और इस पर विचार कर रहे हैं कि ऐसी महिलाओं के लिए कौन-सा समय प्रसव के लिए बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें : Pregnant हैं तो नियमित तौर पर करें व्यायाम, आपके साथ ही बच्चे को भी होगा जबरदस्त फायदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.