विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ढाका में रथ यात्रा के रास्ते पर रखी गई आइईडी, हिंदू समुदाय को निशाना बनाना था लक्ष्य

Published: Sun, 26 Jul 2026 02:00 AM (IST)

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाने वाली एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। ढाका में रथ यात्रा के ...और पढ़ें

ढाका में रथ यात्रा के रास्ते पर रखी गई आइईडी (फोटो- सोशल मीडिया)

ढाका में रथ यात्रा के रास्ते पर रखी गई आइईडी (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. यात्रा में शामिल होने वाले हिंदू समुदाय को निशाना बनाना था लक्ष्य

  2. इसे दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया था

आईएएनएस, ढाका। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाने वाली एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। ढाका में रथ यात्रा के रास्ते में मेट्रो रेल स्टेशन के पास एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) लगाया गया था। हालांकि पुलिस ने इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, विस्फोटक को यात्रा में शामिल लोगों को निशाना बनाने के लिए खास तौर पर रखा गया था, लेकिन समय रहते इसका पता चलने से एक बड़ा हमला टल गया। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर (मोतीझील जोन) हुसैन मुहम्मद फराबी ने बताया कि मोतीझील मेट्रो स्टेशन के नीचे एक लावारिस छाते के अंदर विस्फोटक उपकरण मिला। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विस्फोटक को सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया था। आइईडी में लगभग 1.5 किलो सल्फर के साथ-साथ कांटेदार तार और धातु के नुकीले टुकड़े थे। यह एक पाइप बम था।

अगर कोई छाता खोलने के लिए उसका बटन दबाता, तो सर्किट से विस्फोट हो जाता। तब धातु के टुकड़े छर्रों की तरह काम करते और आसपास के लोगों को गंभीर चोट पहुंचाते।" डिवाइस को निष्क्रिय करने के दौरान धातु के टुकड़े लगने से एक राहगीर घायल हो गया।