विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cambodia New PM: हुन मानेट चुने गए कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री, 123 सांसदों का मिला समर्थन

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 22 Aug 2023 07:49 AM (IST)

कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री हुन मानेट चुने गए है। लगभग 123 सांसदों ने सर्वसम्मति से उन्हें नए प्रधानमंत्री के रूप ...और पढ़ें

हुन मानेट चुने गए कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री (Image: Reuters)
हुन मानेट चुने गए कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री (Image: Reuters)

HighLights

  1. कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री हुन मानेट चुने गए है
  2. 123 सांसदों ने सर्वसम्मति से हनु मानेट को नए प्रधानमंत्री के रूप में वोट दिया
  3. मानेट ने अपने 71वर्षीय पिता सैमडेक टेको हुन सेन का स्थान लिया है

नोम पेन्ह, एजेंसी। कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री हुन मानेट चुने गए है। मंगलवार को कंबोडिया की नेशनल असेंबली ने पांच साल के कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में हुन मानेट की जीत की पुष्टि की है। गौरतलब है कि हनु मानेट की सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने 23 जुलाई के आम चुनाव में भारी जीत हासिल की थी।

123 सांसदों ने किया वोट

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 123 सांसदों ने सर्वसम्मति से हनु मानेट को नए प्रधानमंत्री के रूप में वोट दिया। जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल असेंबली में 125 विधायक हैं, जिनमें सीपीपी के 120 और रॉयलिस्ट फनसिनपेक पार्टी के पांच विधायक शामिल हैं।

पिता की ली जगह 

नेशनल असेंबली ने 2023-2028 के कार्यकाल के लिए हुन मैनेट के नए कैबिनेट सदस्यों को भी मंजूरी दे दी है। 45 वर्षीय हुन मानेट ने अपने 71 वर्षीय पिता सैमडेक टेको हुन सेन का स्थान लिया, जिन्होंने 38 वर्षों से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद पद छोड़ दिया था।