विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला, सऊदी अरब ने कहा- हमने तीन क्रूज मिसाइल मार गिराईं

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:52 AM (IST)

हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि लाल सागर के किनारे बसे शहर यानबू के बंदरगाह स्थित आयल पंपिंग स्टेशन को भी निशाना बनाया गया है।

हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला (फोटो-एक्स)

हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला (फोटो-एक्स)

HighLights

  1. रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमले का हूती ने किया दावा

  2. लड़ाकों ने यानबू बंदरगाह पर भी हमले की सूचना दी

  3. लड़ाकों ने यानबू बंदरगाह पर भी हमले की सूचना दी

रॉयटर, रियाद। सऊदी अरब के साथ चल रही लड़ाई के बीच यमन के हूती लड़ाकों ने रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमले का दावा किया है। इस हमले की अभी पुष्टि नहीं हुई है और न ही हमले से हुए नुकसान की जानकारी मिली है।

पूर्व में हूती के लगातार हमलों के बाद यह हवाई अड्डा कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन कुछ दिनों पहले खुले इस एयरपोर्ट के इस समय कुछ टर्मिनल ही कार्य कर रहे हैं।

हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि लाल सागर के किनारे बसे शहर यानबू के बंदरगाह स्थित आयल पंपिंग स्टेशन को भी निशाना बनाया गया है।

प्रवक्ता ने मक्का शहर पर हमले की कोशिश के सऊदी दावे को गलत बताया है। कहा है कि सऊदी अरब लड़ाई के शुरू से इस तरह के झूठे दावे कर रहा है।

इन बीच सऊदी प्रशासन ने तैफ, यानबू और खामिस मुशैत के लिए खतरे का अलर्ट जारी कर दिया है और वहां रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

सऊदी अरब की सेना ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने लगातार दूसरे दिन हूती की तीन क्रूज मिसाइलों को रोका है जबकि हूती ने कई सऊदी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

इससे पहले रविवार को हूती ने रियाद स्थित तेल कंपनी अरामको के बहुमंजिले कॉरपोरेट ऑफिस पर मिसाइल हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।

दो महीने से ज्यादा समय से जारी लड़ाई में हूती ने सऊदी अरब के अहम ठिकानों पर दर्जनों हमले किए हैं जबकि सऊदी अरब ने हूती के नियंत्रण वाले इलाके की राजधानी सना और कई शहरों पर हवाई हमले कर 100 से ज्यादा लोग मारे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।